मध्य प्रदेश

MP news:कमलनाथ सरकार गिरी तो हम लोग फ्रंट भूमिका में थे, तभी से कांग्रेस के निशाने पर हैं: भूपेंद्र सिंह

MP news:कमलनाथ सरकार गिरी तो हम लोग फ्रंट भूमिका में थे, तभी से कांग्रेस के निशाने पर हैं: भूपेंद्र सिंह

 

 

 

 

 

 

 

पुरानी याद… पूर्व मंत्री ने दीपावली मिलन समारोह में किया दावा
सागर. पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने दीपावली मिलन समारोह में कहा कि जब कमलनाथ सरकार गिरी तो हम तीन-चार लोग मुय भूमिका में थे। पीछे और भी लोग होंगे। इसके बाद भाजपा की सरकार बनी। पार्टी ने जो काम दिया था, वो हम कर रहे थे। तभी से हम कांग्रेस के टारगेट पर आ गए।

सिंह ने कहा, करीब पांच माह बाद हम लोग मंत्री बने। सिंह ने उन पांच महीनों की स्थिति बयां करने के लिए रामायण का एक प्रसंग बताया। कहा, राम-रावण युद्ध के बाद श्रीराम से मिलने वानर अयोध्या पहुंचे।

 

 

 

 

 

अंदर से संदेश भिजवाया गया कि आप लोग अभी जाएं, जब युद्ध होगा तो बुला लिया जाएगा। सिंह ने हंसते हुए कहा कि ऐसा ही हाल कमलनाथ सरकार गिरने के कुछ महीनों तक हम लोगों का था।

चकाचौंध स्थाई नहीं

सिंह ने कहा कि सत्ता की चकाचौंध में लोग सब भूल जाते हैं, लेकिन चकाचौंध स्थाई नहीं रहती। पार्टी और कार्यकर्ता हमारी ताकत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button