मध्य प्रदेश

MP news:1.50 लाख में मनपसंद दुल्हन, अगले दिन रफूचक्कर,दुल्हन भागने के बाद 50 हजार में वापस दिलाने की गारंटी भी।

MP news:1.50 लाख में मनपसंद दुल्हन, अगले दिन रफूचक्कर,दुल्हन भागने के बाद 50 हजार में वापस दिलाने की गारंटी भी।

 

 

 

 

 

 

 

भिण्ड. शहर में विवाह माफिया का रैकेट सक्रिय है। पांच सदस्यीय गिरोह के सदस्य कुंवारे युवकों को जाल में फंसाकर 1.50 लाख रुपए में यूपी के मुगलसराय से दुल्हन दिला रहे हैं। शादी करके दुल्हन घर तो आती हैं, लेकिन कुछ ही दिन में मौका पाकर रफूचक्कर हो जाती हैं। शहर के सदर बाजार और वीरेंद्रनगर में हाल ही में दो युवकों से विवाह के नाम पर लाखों रुपए ठगे गए हैं। इस पूरे रैकेट में एक महिला के साथ उसका पति, ससुर सहित दो अन्य लोग शामिल हैं, जिनके तार यूपी में विवाह के नाम पर लड़कियां बेचने वाले मुय सरगना से जुड़े हैं। लोगों के साथ इस तरह का फ्रॉड पिछले 10 साल से चल रहा है, मगर रैकेट के बारे में पुलिस को भनक तक नहीं है। दलाल लड़कियों के फोटो भी भेजते हैं, लेकिन पसंद करने के बाद दुल्हन बदल देते हैं।

 

 

 

 

 

 

डेढ़ लाख खर्च करके शादी रचाई, दुल्हन भागी

ऐसा ही दूसरा मामला शहर के वीरेंद्रनगर निवासी अंगद जैन का है। अंगद ने बताया प्रदीप जैन ने उससे 1.50 लाख रुपए लेकर मुगलसराय से दुल्हन दिलाई थी, लेकिन दो महीने बाद वह घर से भाग गई। रुपए वापस मांगे तो गुमराह करने लगे। मैं चार बार मुगलसराय गया, जिसमें 16 हजार रुपए खर्च करवा लिए, लेकिन पत्नी घर नहीं मिली। अब दूसरी शादी करने के लिए फिर से पैसे मांगे जा रहे हैं।

 

 

 

 

पवन की शादी की तस्वीर। इसकी भी पत्नी भाग गई थी।50 हजार में वापस दिलाने की गारंटी

सदर बाजार में व्यापारी सतीश (परिवर्तित नाम) ने अप्रैल 2024 में ग्राम दीनदयाल जिला मुगलसराय यूपी से दुर्गा नाम की युवती से शादी की थी। सतीश ने बताया, रितिक जैन पुत्र लखपत निवासी पुरानी गल्लामंडी भिंड ने डेढ़ लाख रुपए में अपनी चचेरी साली से शादी कराने का कहा था। बाद में 1.30 लाख रुपए में बात पक्की हुई। मैंने 80 हजार रुपए रितिक और मामा के माध्यम से ससुर को भेजे थे। अगस्त में रक्षाबंधन पर मैंने दुर्गा को मायके भेजा। उसके बाद पत्नी का फोन है। अब पत्नी को वापस भेजने के लिए 50 हजार रुपए मांग रहे हैं। रितिक से कहा कि दुर्गा गर्भवती है उसे भिजवा दो, जवाब नहीं दिया। पत्नी को वापस भेजने फिर से 50 हजारकी डिमांड आ रही है।

 

 

 

 

 

 

 

प्रतिनिधि.. हैलो।

उत्तर प्रदेश का दलाल..ये बताइए शादी करना चाहते हो।

प्रतिनिधि-हां, दादा शादी में कितने रुपए का खर्च आएगा।

दलाल-सतीश को सारी जानकारी दे रही है। आपको इधर ही आना होगा।

प्रतिनिधि- तो कब तक शादी करवा दोगे।

दलाल-एक सप्ताह में शादी हो जाएगी।

प्रतिनिधि- थोड़ा खर्चा कम कर लो।

दलाल-देखो घर वाले को देना पड़ेगा। इसके अलावा जो बुला रहा है, वह भी पैसे लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button