मध्य प्रदेशरीवा

रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में चला चाकू घायल को गंभीर हालत में कराया गया संजय गांधी अस्पताल में भर्ती।

रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में चला चाकू घायल को गंभीर हालत में कराया गया संजय गांधी अस्पताल में भर्ती।

विराट वसुंधरा
रीवा। जिले के गढ़ थाना अंतर्गत बीती रात कलवारी मोड़ हनुमान मंदिर के पास समय लगभग रात 8:00 बजे वीरेंद्र त्रिपाठी पुत्र गिरधर त्रिपाठी निवासी ग्राम खुझ थाना नई गढी़ को नकाबपोश एक व्यक्ति ने चाकू से गोद डाला। घटना के बारे में बताया गया है कि आरोपी ने वीरेंद्र त्रिपाठी के ऊपर छह बार चाकुओं से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं घटना की जानकारी गढ़ थाना पुलिस को मिली तत्काल घायल व्यक्ति को उपचार के लिए एंबुलेंस से गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने के चलते पीड़ित व्यक्ति को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में रेफर किया गया आज पीड़ित व्यक्ति का इलाज संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में जारी है घायल व्यक्ति खतरे से बाहर बताया गया है।

इस घटना के बाद गढ़ पुलिस हरकत में आई और तत्काल संदेहियों की धर पकड़ शुरू कर दी एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ रखा है और उससे पूछताछ की जा रही है तो वहीं स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि कलवारी मोड़ के पास चाय की दुकान में नशेड़ियों का जमघट लगता है गढ़ थाना क्षेत्र में नशेड़ियों की तादाद अधिक है और नशा पूर्ति के लिए आपराधिक वारदात को अंजाम देते हैं।
चाकू बाजी की इस घटना में वीरेंद्र त्रिपाठी के सर हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है गनीमत रही कि समय रहते घायल को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button