भोपालमध्य प्रदेश

MP news:भाजपा संगठन चुनाव मंडलों में महिलाओं को वादे के मुताबिक नहीं मिला प्रतिनिधित्व!

MP news:भाजपा संगठन चुनाव मंडलों में महिलाओं को वादे के मुताबिक नहीं मिला प्रतिनिधित्व!

 

 

 

 

 

 

 

 

भोपाल. भाजपा में मंडल अध्यक्ष चुनाव की समय सीमा रविवार को समाप्त हो जाएगी। शनिवार तक 60 संगठनात्मक जिलों में से 40 पर अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई, लेकिन कई जिलों में पेच फंसा हुआ है। वहां घोषणाएं होल्ड पर हैं। सूत्रों के मुताबिक जिला निर्वाचन अधिकारी और प्रदेश नेतृत्व के हस्तक्षेप से सहमति बनाने की कोशिश लगातार की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

संगठन में महिलाओं को 33 प्रतिशत स्थान देने की बात कही गई थी। प्रदेश चुवाव अधिकारियों से लेकर जिला चुनाव अधिकारियों को विशेष ध्यान रखने के निर्देश थे। इसके बावजूद मंडल अध्यक्ष के चुनाव में महिला कार्यकर्ताओं को वादे के मुताबिक तवज्जों नहीं मिल पाई। प्रदेश संगठन की ओर से महिलाओं का कोई अधिकृत आंकड़ा जारी नहीं किया गया, लेकिन अभी तक जारी सूची में महिलाओं को खास तवज्जो नहीं मिली है।

 

 

 

 

 

 

जिला अध्यक्ष चुनाव कल से:

जिला अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू होगी। ऐसे में मंडल अध्यक्षों के चुनाव में फंसे पेंच को सुलझाने का अंतिम दिन रविवार ही है। रविवार तक सहमति नहीं बनी तो 15 दिन के लिए चुनाव होल्ड हो सकते हैं।

 

 

 

 

 

प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी के अनुसार

मंडल में महिला अध्यक्ष कम संख्या में बन पाई हैं। अब बाकी जगह उचित ख्याल रखा जाएगा। 60 में से करीब 40 जिलों में अध्यक्ष की घोषणाएं हो चुकी हैं। जहां नहीं हो पाई है, वहां सहमति बनाकर जल्द घोषणा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button