भोपालमध्य प्रदेश

MP news:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को टक्कर मार दौड़ाता रहा ट्रक, पचोर से गिरफ्तार

MP news:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को टक्कर मार दौड़ाता रहा ट्रक, पचोर से गिरफ्तार!

 

 

 

 

 

 

 

भोपाल के बाद राजगढ़ में टोल बूथ को तोड़ पुलिस वाहन को भी ठोका

भोपाल. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के काफिले को एयरपोर्ट जाते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक ने नरसिंहगढ़, ब्यावरा तक खूब उत्पात मचाया। ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने पचोर में पकड़ लिया।

 

 

 

 

गुरुवार रात ट्रक चालक ने वीडी शर्मा के काफिले को गांधी नगर में टक्कर मारने के बाद टोल बूथ, डायल-100 वाहन से भी भिड़ा। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस भोपाल बायपास पर कचनारिया टोल प्लाजा पर तैनात रही। घेराबंदी कर ट्रक रोकने बैरिकेड्स और पुलिस तैनात किया। ब्यावरा में रोक रहे प्रधान आरक्षक संतोष वर्मा को कुचलने का प्रयास किया। इसमें वर्मा घायल हो गए। पचोर में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। कूदने के दौरान चालक अजय मालवीय घायल हो गया। वह शुजालपुर का है।

 

 

 

 

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू के साथ भी ऐसा ही
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी गुरुवार को इस घटना से करीब 12 घंटे पहले हादसे का शिकार हुए। कांग्रेस नेता की गाड़ी को भोपाल-इंदौर स्टेट हाइवे पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button