मध्य प्रदेशसिंगरौली
लाडली बहनों के खाते में पहुंची 24 करोड़ 46 लाख की राशि

लाडली बहनों के खाते में पहुंची 24 करोड़ 46 लाख की राशि
Singrauli News: जिले के किसान कल्याण योजना अंतर्गत पात्र एक लाख 31 हजार 123 किसानों के खाते में 26224600 की राशि आंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने जिले की एक लाख 98 हजार 765 लाडली बहनों के खाते में 24 करोड़ 46 लाख 45 हजार की राशि का अंतरण किया है। वही सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत भी हितग्राहियों के खातो में मुख्यमंत्री ने राशि का आंतरण किया है।
मुख्यमंत्री(Chief Minister) ने सोनकच्छ देवास में आयोजित कार्यक्रम राशि आंतरित किया है। कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट(Collectorate during) के NIC से सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह, जनपद अध्यक्ष देवसर प्रणव पाठक, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय सहित अन्य लोग व्हीसी के माध्यम से जुड़े रहे।