भोपालमध्य प्रदेश

MP news:फोन पर महिला से अभद्रता, भाजपा नेता पर केस दर्ज!

MP news:फोन पर महिला से अभद्रता, भाजपा नेता पर केस दर्ज!

 

 

 

 

 

भोपाल . अनुशासन को सर्वोपरि बताने वाली भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की कारगुजारी ठीक इसके विपरीत नजर आ रही है। प्रदेश में दो ऐसे मामले सामने आए जो महिला सम्मान के दावे की पोल खोल रहे हैं। पहला मामला नरसिंहपुर का है। यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल का एक अश्लील कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें दावा है कि भाजपा नेता एक महिला से अश्लील बातें कर रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद बुधवार को संतोष पटेल ने इस्तीफा दिया। वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया। वहीं दूसरे मामले में सतना के कोठी मंडल अध्यक्ष अजय द्विवेदी एक वीडियो में सीएमओ पूजा द्विवेदी से अभद्रता करते दिख रहे हैं। सीएमओ ने उन पर हमला करने के आरोप भी लगाए। इधर संगठन इससे अनिभिज्ञता जता कर चुप्पी साधे हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button