MP news:प्रदेश में अधिकतम पारा 30 से 35 के बीच, दमोह में सबसे ज्यादा 35.5 डिग्री, भोपाल 32.8 खूब सताएगी गर्मी, मार्च में पारा हो सकता है 40 पार!
आमतौर पर मार्च में होली तक गुलाबी ठंड का अहसास होता है पर इस बार मार्च में ही गर्मी तेवर दिखाने लगेगी। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने अगले माह असामान्य और रेकॉर्डतोड़ गर्मी की चेतावनी दी है। देश के कई हिस्सों में पारा 40 पार कर सकता है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों औसत से अधिक रहेगा। दिन एवं रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। तापमान महीने के ज्यादातर समय सामान्य से अधिक रहेगा। पारे में मार्च के दूसरे सप्ताह में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
74 साल में रही सबसे गर्म रात
मौसम विभाग ने कहा है कि फरवरी में दिल्ली में तापमान ने 74 वर्ष का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। सफदरजंग में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो 1951 से 2025 के बीच की अवधि में इस महीने का सबसे अधिक है। मौसम विभाग के पास 1951 से पहले का डेटा उपलब्ध नहीं है।