मध्य प्रदेशरीवा

MP news, रॉयल राजपूत संगठन ने मध्यप्रदेश बंद को किया स्थगित।

रॉयल राजपूत संगठन ने मध्यप्रदेश बंद को किया स्थगित।

विराट वसुंधरा/यज्ञ प्रताप सिंह

राजस्थान की राजधानी जयपुर में लॉरेंस बिश्नोई ने जेल के
अंदर रहते हुए अपने गुगों से राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसकर हत्या करबा दी जिसकी रॉयल राजपूत संगठन ने निन्दा करते हुए पूरे मध्यप्रदेश को बंद करने का निर्णय लिया था। राजस्थान की सरकार ने अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली है एवं संगठन के समस्त मांगों को स्वीकार कर लिया है। रॉयल राजपूत संगठन ने रीवा में प्रेस वार्ता के माध्यम से पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार यदि समस्त मांगों को 72 घन्टों में पूरा नहीं करती है तो पूरा प्रदेश बंद कराया
जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। रॉयल राजपूत संगठन ने सभी क्षत्रियों का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में क्षत्रिय समाज के लोगों ने एकजुटता का परिचय दिया है आगे भी इसी तरह का सहयोग प्रदान करते रहेंगे ऐसी संगठन को आशा है।

इनकी रही मौजूदगी।

पत्रकारवार्ता में रॉयल राजपूत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह,बघेल, संरक्षक देवेन्द्र सिंह देउर, राष्ट्रीय महामंत्री वृजेश सिंह पिंकू, प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री आनन्द सिंह कछवाह, प्रदेश सह सचिव अनिल सिंह कल्चुरी संभाग अध्यक्ष अर्जुन सिंह गहरवार, प्रभारी सूर्यमणि सिंह कल्चुरी, जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह मोनू,जिला प्रवक्ता ललित सिंह परिहार, जिला मंत्री रिंकू सिंह गहवार, ब्लाक अध्यक्ष आशीष सिंह ब्लाक संयोजगक मनीष सिंह सोमवंशी, संगठन के एक्स आर्मी बिग्रेड से यज्ञ प्रताप सिंह सेंगर, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह बघेल उपस्थित रहे।

सतना में रायल राजपूत संगठन ने सौंपा ज्ञापन।

करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के बाद पूरे देश में राजपूत समाज के युवा बुजुर्ग महिलाओं में आक्रोश का माहौल देखने को मिला तो वहीं सतना जिले में रॉयल राजपूत संगठन पूर्व सैनिक संगठन शाहिद सेवा समिति और कई संगठनों ने मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। सतना जिले में शहीद सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय बघेल संस्थापक लक्खिश्वर सिंह हीरेंद्र सिंह दिलराज सिंह राहुल मिश्रा प्रदीप द्विवेदी रॉयल राजपूत संगठन के राष्ट्रीय सचिव सत्येंद्र सिंह जिला अध्यक्ष भारत हिंदू छत्रिय वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी भरत सिंह जिला अध्यक्ष अनिल सिंह अमित सिंह संभाग अध्यक्ष सरिता सिंह और अन्य संगठनों ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button