मध्य प्रदेश

MP news- नूतन वर्ष 2024 में शहडोल में आयोजित होगा पत्रकार मिलन समारोह।

MP news- नूतन वर्ष 2024 में शहडोल में आयोजित होगा पत्रकार मिलन समारोह।

शहडोल । मध्यप्रदेश मीडिया संघ शहडोल की आवश्यक बैठक उच्च विश्राम गृह शहडोल में बीते सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेश मीडिया संघ के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोकीनाथ गर्ग, रघुवंश मिश्रा, अनिल तिवारी (हिम्मू), श्याम श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष मनीष शुक्ला, संभागीय उपाध्यक्ष सुनील मिश्र, संभागीय महासचिव संजीव गुप्ता, संभागीय सचिव डॉ. पंकज शर्मा, शहडोल जिलाध्यक्ष अजय शर्मा, उमरिया जिलाध्यक्ष राजा तिवारी सहित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

संभागीय अध्यक्ष मनीष शुक्ला ने पत्रकारों के बीमा के सम्बंध में जानकारी दी एवं संघ के सदस्यों का परिवार बीमा कराए जाने के सम्बंध में जानकारी दी। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे, बैठक में निर्णय लिया गया कि नूतन वर्ष 2024 के अवसर पर संभाग के तीनों जिला शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर में संघ के पत्रकार पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। जिलेवार होने वाले इस कार्यक्रम के बाद संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उक्त दोनों कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी जिलाध्यक्षों को सक्रिय कार्यकारिणी के गठन एवं कार्यक्रमों को मूर्तरूप देने के निर्णय लिए गए, बैठक में डॉ. पंकज शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button