भोपालमध्य प्रदेशरीवा

Mauganj MP:जिले में कंट्रोल रूम का भवन बनकर तैयार, कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों के लिए मिले 50 करोड़!

Mauganj MP:जिले में कंट्रोल रूम का भवन बनकर तैयार, कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालयों के लिए मिले 50 करोड़!

 

 

 

 

 

मऊगंज. नवगठित जिले में अब नए सरकारी भवन बनने शुरू हो गए हैं। इसके लिए शासन से राशि मंजूर हो गई है। पुलिस का भव्य कंट्रोल रूम बनकर तैयार है, जिसके जल्द उद्घाटन की तैयारी है। मऊगंज जिले में विभिन्न शासकीय कार्यालयों के लिए जल्द नए भवन बनने वाले हैं। नवगठित जिले में पुलिस विभाग के लिए भव्य कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य कराया गया है। करीब सवा करोड़ की लागत से कंट्रोल रूम की बिल्डिंग तैयार हुई है, जिसका अब मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन संभावित है।

 

 

 

 

 

कंट्रोल रूम में पुलिस की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग कमरे और मीटिंग हॉल बनवाया गया है। इसका उद्घाटन होने के बाद पुलिस विभाग की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। इसके अलावा मऊगंज में भव्य कलेक्ट्रेट भवन बनना है। इसके अलावा राजस्व कर्मचारियों के लिए शासकीय आवास, सर्किट हाउस का निर्माण भी होना है। तीनों के लिए शासन से करीब 50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है, जिससे जल्द उक्त कार्यालयों के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन सहित कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। माना यह जा रहा है कि आने वाले कुछ सालों में उक्त निर्माण पूरा हो जाएगा।

 

 

 

 

 

अधिकारी-कर्मचारियों की आवास की समस्या होगी खत्म 

मऊगंज में अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास की समस्या गंभीर है। आवास मऊगंज में नहीं हैं, जिससे अधिकांश अधिकारी प्रतिदिन मऊगंज और रीवा के बीच आवाजाही करते हैं। नए आवास बनने के बाद कर्मचारियों की यह समस्या हल हो जाएगी और वे मऊगंज में ही रहकर काम कर सकेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

पुलिस लाइन और एसपी आफिस के लिए जमीन आवंटित

पुलिस विभाग के लिए भी जमीनें आवंटित की गई हैं। जेल रोड में करीब 52 एकड़ जमीन पुलिस लाइन के निर्माण के लिए मिली है। इसमें पुलिस लाइन के साथ कर्मचारियों के लिए आवास बनवाया जाएगा। इसके अलावा यहां पर एसपी ऑफिस के लिए भी चार एकड़ जमीन आवंटित हुई है। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। राशि जल्द मंजूर होने की संभावना है।

 

 

 

 

मऊगंज में कलेक्ट्रेट, सर्किंट हाउस और राजस्व कर्मचारियों के लिए शासकीय आवासों का निर्माण होना है। इसके लिए करीब 50 करोड़ की राशि मंजूर हुई है। उक्त राशि से जल्द निर्माण कार्य कराया जाएगा।

संजय जैन, कलेक्टर मऊगंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button