मध्य प्रदेशरीवा

Rewa news, तानाशाह मोदी सरकार विपक्षी नेताओं को ईडी और जेल तथा किसानों को डंडे के दम पर रोकने का कर रही प्रयास: राजेन्द्र मिश्रा।

Rewa news, तानाशाह मोदी सरकार विपक्षी नेताओं को ईडी और जेल तथा किसानों को डंडे के दम पर रोकने का कर रही प्रयास: राजेन्द्र मिश्रा।

रीवा। मनगवां नि.प्र. विधानसभा क्षेत्र गुढ़ के पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा , वरिष्ठ कांग्रेस नेता शरद चंद्र तिवारी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष निपेंद्र सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुरु प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में महात्मा गांधी कांप्लेक्स मनगवां में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व विधायक राजेंद्र मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार देश और विशेषकर जहाँ प्रदेशों में है चुनावी क्षेत्रों में एकदम तानाशाह के रूप में अवतरित हो गयी है। कालजयी भारतीय जनमानस के संघर्ष प्रतीक पुरुष राहुल गाँधी की न्याय यात्रा के क्षणों का आकलन मणिपुर से लेकर मुम्बई तक बीच में आसाम की घटनाएँ, बिहार यात्रा में नीतीश सरकार का दल-बदल, काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए लाखों लोगों के साथ बड़े राहुल गाँधी को अकेला प्रवेश यह भी मोबाइल विहीन, सपूर्ण यात्रा में जन सैलाब मोदी सरकार के रामलला मंदिर निर्माण की साक्षी, चुनावी वैतरणी पार करने के लिये दिनों दिन फीकी पड़ती नजर आ रही है। किसान आन्दोलन को कुचलने का कुचक्र देश अनेक वर्षों से देख रहा है। एक बार पुनः किसान आन्दोलित है जेल की दीवारे, सड़कों की कीलें और बेरिकेट्स कमजोर पड़ते दिख रहे हैं।

मोदी जी चुनाव जीतने के लिए EV.M. के अलावा जिस तरह से समूचे देश के हर राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रियों को E.D., CBI के मारफत जेल भेज रहे है।. देश की जनता देख रही है। जिन्हें मोदी जी स्वयं भ्रष्ट कहकर जनता से सभाओं में हाँथ उठाकर मेडेल ले रहे थे। यथा (श्री अजीत पवार श्री एकनाथ शिन्दे, आंदर्श सोसायटी घोटाले के नायक श्री अशोक चव्हाण, बंगाल के शुभेन्दु अधिकारी को क्लीन चिट, देकर वाशिंग मशीन से घुला हुआ बता रहे हैं। यह चिन्ता का विषय होना चाहिए। ओले, पाले और बरसात से किसानों की प्रतिपूर्ति की जानी चाहिए। लेकिन उल्टा किसाता की M.S.P के लिए जीवन मृत्यु से संघर्ष करना पड़ रहा है। समूचे रीवा जिले में इस असामयिक बरसात एवं ओले होने से विशेषकर रीवा जिले का उत्तरी मू-भाग, पहाड़ के नीचे चाहे वह डभौरा, अचल हो या, देवतालाब मनगवाँ छिटपुट रूप से मऊगंज, और गुड, रीवा, सेमरिया, में भी ओले गिरे हैं। ना राजस्य विभाग ने सर्वे किया। हम लोगों की मॉग है कि समूचे जिले में किसानों की हुई छति की पूर्ति शासन द्वारा तुरन्त करायी जाये और किसानों को वाजिब मुआवजा तुरन्त मुहैया कराया जाये।

यह सयोग, और सौभाग्य दोनों है कि राहुल गाँधी की यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक और अब मणिपुर से मुम्बई तक दोनों यात्राओं में देश का हृदय स्थल मध्यप्रदेश को मिला है। दिनाक 2 मार्च 2023 से धौलपुर से प्रारम्भ कर न्याय यात्रा मुरैना जिले में प्रवेश करेगी इस न्याय यात्रा में हम सभी कांग्रेसजनों की आप सबसे अपील है कि विशेषकर युवा तपर्क से कि सभी साथी जन न्याय यात्रा में समूचे जोश के साथ पहुँचने की कृपा करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button