भोपालमध्य प्रदेशसिटी न्यूज

MP NEWS: प्राकृतिक खेती से जुड़ी 145 महिलाओं, शहडोल जिले के किसानों को पीएम मोदी ने किया सम्मानित

शहडोल. जनपद पंचायत बुढ़ार अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलुहा निवासी ममला सिंह बरगाही को पीएम मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में सम्मानित किया। ममता को यह सम्मान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मिला है।

 

वे गांव की 145 महिलाओं को भी जोड़कर प्राकृतिक तरीके से खेती करवा रही हैं। जानकारी के अनुसार ममता ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर कृषि सखी का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद प्राकृतिक खेती शुरू की। अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया। ममता का कहना है कि प्राकृतिक खेती में देशी बीज को देशी पद्धति से उपचारित कर बोया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button