सिंगरौली

SINGRAULI NEWS || सिंगरौली न्यूज़ || शादी का झांसी देकर नाबालिग से दुष्कर्म||पिकअप की टक्कर से युवक घायल||लापरवाही पर निलंबित

पिकअप की टक्कर से युवक घायल

सिंगरौली . लंघाडोल थाना क्षेत्र के मझौलीपाठ गांव में चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सरई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रविन्द्र कुमार सिंह पिता राजधर सिंह निवासी मझौली बाइक से सरई की ओर जा रहा था तभी पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे घायल हो गया।

शादी का झांसी देकर नाबालिग से दुष्कर्म

सिंगरौली .शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुटार चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह ने बताया, आरोपी आकाश शाह पिता जैतलाल शाह ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। नाबालिग को चार माह का गर्भ ठहरने पर शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने इंकार कर दिया। मामले की शिकायत खुटार चौकी में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के तलाश शुरू कर दिया। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश के बाद जेल भेज दिया गया है।

 

लापरवाही पर निलंबित

 

सिंगरौली . जपं देवसर के ग्राम पंचायत गन्नई सचिव तुलसीराम यादव को निलंबित कर दिया गया है। तीन माह पूर्व ग्रामीणों ने सचिव को हटाने के लिए कलेक्टर से शिकायत किया था। शिकायतें सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने जनपद कार्यालय के साथ ही जिला पंचायत सीइओ के पास किया। शिकायतों को संज्ञान में लेकर सीइओ जिलपं ने गन्नई सचिव तुलसीराम यादव को निलंबित कर दिया। आलिंद सिंह को गन्नई पंचायत सचिव का प्रभार सौंपा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button