सिंगरौली

Singrauli News: बस ने बाइक को मारी टक्कर, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सरई थाना क्षेत्र के झुंडिवहा गांव के पास हुई दुर्घटना

Singrauli News: सरई थाना क्षेत्र के झुंडिवहा गांव के पास बुधवार की दोपहर बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में चाचा की मौके पर मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार परिहार बस सर्विस की बस सीधी से सरई जा रही थी। बस ने सामने से आ रहे बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में रंजीत सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी घांघीटोला की मौके पर मौत हो गई। जबकि भतीजा छत्रपाल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी साजापानी गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि बाइक कई मीटर तक बस के टायर में फंसकर घसीटते हुए चली गई। घटना में रंजीत बैगा बस के टायर और बाइक के बीच फंस गया। जिससे सिर में गंभीर चोट आई थी। जबकि छत्रपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सरई थाना प्रभारी जितेंद्र भदौरिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच पुलिस वाहन से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। इस दौरान ग्रामीणों में गुस्सा था लेकिन सहायता राशि मिलने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।

गोनर्रा में जायसवाल बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। जहां बाइक सवार दो व्यक्ति युवक हो गए। जानकारी के अनुसार जायसवाल बस क्रमांक MP 66 P 0354 चितरंगी से मोरवा तरफ आ रही थी कि आज बुधवार को करीब 11 बजे दिन बाइक क्रमांक MP 66 ZB 9328 में सवार पुष्पेन्द्र सिंह पिता राय सिंह निवासी पोड़ी तृतीय एवं देवमूरत सिंह पिता शिवमंगल सिंह निवासी अजगुढ़ को गोनर्रा में टक्कर मार दिया। जहां दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय ग्रामीणों ने चितरंगी-मोरवा मार्ग के गोनर्रा में सडक़ जाम कर दिया। जिसके कारण आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। मौके पर पहुंची बरगवां पुलिस घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के लिए रवाना किया। वहीं घायलों के परिजन आर्थिक सहायता राशि एवं बाइक बनवाने की मांग पर अड़े थे। पुलिस ने किसी तरह मामले को सुलझाया है। विरोध का आलम यह था कि गुस्साए लोगों ने सडक़ पर चारपाई बिछा कर विरोध कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button