सिंगरौली

SINGRAULI NEWS : निगम अध्यक्ष ने वार्ड ३६ का किया भ्रमण ,पार्षद ने वार्ड की समस्याओं से निगमाअध्यक्ष को कराया अवगत

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के विभिन्न वार्डों में बरसात का सीजन शुरू होते ही जलजमाव, कीचड़ की समस्या बड़े पैमाने में देखने को मिल रहा है। नगर निगम के वार्ड क्रमांक ३६ के पार्षद प्रेम सागर मिश्रा ने वार्ड के विभिन्न जगहों पर कीचड़ तथा जलजमाव की समस्याओं को देखते हुये निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय को बुलाकर वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया।

 

विन्ध्यनगर से शक्तिनगर जाने वाले मार्ग पर वर्षों से जलजमाव की समस्या है। बरसात प्रारंभ होने के साथ स्थिति और भयावह हो गयी है। आलम यह है कि अब पैदल चलना मुस्किल हो रहा है। राहगीरों को कीचड़ से सनकर गुजरना पड़ता है। रविवार को उक्त स्थल का निगम अध्यक्ष द्वारा मुआयना किया गया तथा जल निकासी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। इसके साथ ही वार्ड में कई जगहों पर कीचड़ तथा जल जमाव की स्थितियों से निगम अध्यक्ष अवगत हुये तथा समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान वार्ड में चल रहे विकास कार्यों से भी निगमाध्यक्ष रूबरू हुये तथा गुणवत्तापुर्ण कार्य करने के निर्देश दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button