---Advertisement---

Mauganj MP अब गूंजेगा—एसपी हटाओ, मऊगंज बचाओ,निरीक्षक राम सिंह कब तक बने रहेंगे एसपी के अंगूठी का नगीना.?

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 01 Oct 2026, 01:51 AM

Mauganj MP अब गूंजेगा—एसपी हटाओ, मऊगंज बचाओ,निरीक्षक राम सिंह कब तक बने रहेंगे एसपी के अंगूठी का नगीना.?

 

 

मऊगंज। अब थाने की सीमाओं से बाहर निकलकर सार्वजनिक और राजनीतिक चर्चा का विषय बनते जा रहे हैं। पत्रकार के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर उठे सवाल, परिवार पर पुलिस दबिश के आरोप और पुलिस की कार्रवाई की गति को लेकर जारी बहस ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।
मामले को लेकर अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या पुलिस की कार्रवाई सभी मामलों में एक समान गति और प्राथमिकता के साथ होती है? जिले में चोरी सहित अन्य वारदातों की शिकायतों पर एफआईआर, जांच और मामलों के खुलासे को लेकर आम लोगों के बीच असंतोष की चर्चाएं सामने आती रही हैं। ऐसे में किसी विशेष मामले में त्वरित कार्रवाई होने पर उसकी प्रक्रिया और आधार को लेकर पारदर्शिता की मांग उठना स्वाभाविक है।

 

 

गिरीश गौतम की आपत्ति के बाद बढ़ी चर्चा

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं देवतालाब विधायक गिरीश गौतम की ओर से भी पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जाने की चर्चा है। इससे मामला और गंभीर हो गया है। यदि किसी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि को पुलिस की कार्रवाई पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाने की आवश्यकता महसूस हुई है, तो पुलिस प्रशासन के लिए यह स्थिति पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष समीक्षा का विषय बनती है।
वहीं, टीआई राम सिंह पटेल की कार्यशैली और उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को लेकर भी जवाबदेही की मांग तेज हो रही है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और उनका अंतिम सत्य जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

 

एसपी और विधायक की भूमिका पर भी सवाल

पूरे घटनाक्रम के बीच पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन और स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। सवाल यह है कि पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर लगातार शिकायतें और विवाद सामने आने की स्थिति में वरिष्ठ स्तर पर क्या समीक्षा की जा रही है और शिकायतों पर क्या निष्पक्ष कार्रवाई हो रही है।मऊगंज में अब बहस केवल एक थाना प्रभारी तक सीमित नहीं रह गई है। मुद्दा पुलिस प्रशासन की विश्वसनीयता, कार्रवाई में समानता और आम नागरिकों के भरोसे का बनता जा रहा है।
इसी बीच विरोध के स्वर भी तेज होने के संकेत हैं। “एसपी हटाओ, मऊगंज बचाओ” जैसे नारे और मांगें सामने आती हैं तो प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि वह आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए और जो भी दोषी हो, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे।

 

 

फिलहाल बड़ा सवाल यही है—टीआई राम सिंह पटेल के खिलाफ उठ रहे सवालों पर पुलिस प्रशासन कब तक चुप रहेगा और इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कब होगी?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 20, 2026

October 20, 2026

October 20, 2026

October 20, 2026

October 20, 2026

October 20, 2026

Leave a Comment