---Advertisement---

Mauganj MP:अज्ञात मृतक महिला की हुई पहचान पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया गया!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 15 Mar 2026, 10:15 AM

Mauganj MP:अज्ञात मृतक महिला की हुई पहचान पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द किया गया!

 

 

 

 

पुलिस मामला दर्ज करके जांच की शुरू,ग्राम पंचायत बरही निवासी के रूप में महिला की हुई पहचान।

हनुमना.मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 14 मार्च शाम के समय ग्रामीणों की सूचना के आधार पर जहां पांदेश्वर मंदिर वार्ड नंबर एक बड़कुड़ा में एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव देखा गया सूचना के आधार पर जहां हनुमना थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल काकडे अपने स्टाफ के साथ पहुंचे जहां मौके का मुआयना करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना भिजवाया गया वहीं अज्ञात महिला होने के कारण आसपास के क्षेत्र में सूचित किया गया जहां सूचना के आधार पर महिला की पहचान हुई मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ही हाटा चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बरही निवासी के रूप में महिला की पहचान हुई जहां मृतक महिला का नाम परिजनों के द्वारा गुलबसिया कोल पति जगलाल कोल उम्र लगभग 62 वर्ष बताई गई है परिजनों ने बताया कि वह गांव से हनुमना नगर में बाजार करने के लिए गई थी लेकिन वहां कैसे पहुंच गई वहीं घटनास्थल के आसपास देखने के बाद मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है जो स्थल के आसपास एक बोतल पानी एवं कुछ चूहे मारने वाली दवाइयां भी देखी गई है जहां जहर खाने से महिला की मौत होने का प्रतीत हो रहा है वहीं परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया है वहीं आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

Leave a Comment