---Advertisement---

Mauganj MP:कलेक्टर श्री जैन ने 15 आवेदन पत्रों में की जनसुनवाई।

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Wednesday, January 28, 2026 4:33 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 28 Jan 2026, 04:33 AM

Mauganj MP:कलेक्टर श्री जैन ने 15 आवेदन पत्रों में की जनसुनवाई।

 

 

 

मऊगंज.कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में आयोजित साप्ताहिक_जनसुनवाई में कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन ने आमजनता के 15 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। कलेक्टर ने अधिकारियों को सात दिवस में आवेदन पत्रों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम मिसिरगवां के निवासियों ने मोती कोल द्वारा शासकीय बोर में अवैध रूप से कब्जा करके उससे की जा रही सिंचाई को रोकने तथा आमजनता को पेयजल के लिए हैण्डपंप उपलब्ध कराने का आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार मऊगंज को तत्काल मौके पर जाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में फुलवसिया निवासी ग्राम पहिलपार ने जमीन के सीमांकन एवं खसरा सुधार के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार नईगढ़ी को आवेदन पत्र में कार्यवाही के निर्देश दिए। राकेश तिवारी तथा अन्य ग्रामवासी ग्राम तारीखास ने गावं के आम रास्ते से अवैध कब्जा हटाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार नईगढ़ी को तत्काल कार्यवाही करके आम रास्ता बहाल कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में रामलाल साकेत निवासी ग्राम भीर ने जमीन का पट्टा देने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार नईगढ़ी को आवेदन के जाँच के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर एपी द्विवेदी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

February 4, 2026

February 4, 2026

February 4, 2026

February 4, 2026

February 4, 2026

February 3, 2026

Leave a Comment