---Advertisement---

Mauganj MP:पुलिस की बड़ी कार्यवाही अंतर्राज्यीय इनामी कफ सिरफ तस्कर हुआ गिरफ्तार!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 14 Mar 2026, 09:52 AM

Mauganj MP:पुलिस की बड़ी कार्यवाही अंतर्राज्यीय इनामी कफ सिरफ तस्कर हुआ गिरफ्तार!

 

 

मऊगंज.पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी मऊगंज के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह व एसडीओपी मऊगंज सचि पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरी संदीप भारतीय द्वारा नशीले कफ सिरफ के तस्कर को कानपुर से गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 28/3/25 को मुखविर की सूचना पर तत्कालिक थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल के टीम द्वारा एक सफेद कलर की बिना नंबर की ग्लेंजा कार से गाडा मोड कस्वा मऊगंज के पास घेरा बंदी कर उपरोक्त कार से 2160 शीशी नशीली आनरेक्स कफ सीरफ कीमती 4,21,200 रूपये की आरोपीगण 1. अमित सिंह पिता यशवंत सिंह चौहान उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मोहनिया थाना कोतवाली जिला सीधी 2. अमोल तिवारी पिता स्व.रोहणी प्रसाद तिवारी उम्र वर्ष 24 वर्ष निवासी ग्राम गाड़ा थाना सिटी कोतवाली जिला सीधी 3. आशीष पटेल पिता हनुमान प्रसाद पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बिठौली थाना अमिलिया जिला सीधी (म.प्र.) के कव्जे से बरामद की गई थी एवं आरोपीगणो के विरुध्द अप.क्र. 223/25 धारा 8A(c),21,22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 औषधि नियंत्रण अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी वाहन स्वामी अनिरूद्ध सिह पिता श्रवण सिह उम्र 35 साल निवासी मितरी थाना बहरी जिला सीधी एवं राहुल द्विवेदी पिता ललन द्विवेदी निवासी पराई थाना चितरंगी जिला सिगरौली हाल ग्राम पनवार थाना जमोडी जिला सीधी तथा आरोपी सुमित केशऱी उर्फ अमित पिता स्व.गिरधारीलाल केशरी उम्र 28 साल निवासी के 64/81 गोलादीनाथ वारणसी थाना कोतवाली मैदागिन वाराणसी हाल नीलकंठ इन्टर प्राईजेज शिवदासपुर थाना मडुवाडीह वाराणसी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष अभियोग पत्र पेश किया गया था ।

 

 

 

प्रकऱण का मास्टर माइंड आरोपी विनोद अग्रवाल पिता स्व.बालकिशन अग्रवाल निवासी 22/26 पटकापुर थाना फिलखाना कानपुर जिला कानपुर(उ.प्र.) का घटना दिनांक के बाद से ही फरार चल रहा था । मऊगंज पुलिस द्वारा लगातार उत्तर प्रदेश से सप्लाई आ रही नशीली कफ सीरफ के जड तक पहुंचने के उपक्रम में बनारस , कानपुर , मिर्जापुर , प्रयागराज के बडे बडे ड्रग डीलर व स्पलायरो पर पुलिस अधीक्षक मऊगंज के निर्देशन में लगातार शिकंजा कसा गया जिसके चलते पुरे उत्तर प्रदेश में अवैध ड्रग स्टाकिस्ट के खिलाफ अलग अलग जगहो पर छापा मारी कर अपराधिक प्रकऱण पंजीबध्द किए गए ।

 

 

 

आरोपी विनोद अग्रवाल के विरुध्द उ.प्र. में निम्न अपराध पंजबीध्द हैं । 1. अ.स. 87/25 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2),132 बीएनएस 8सी, 21सी ,26 एनडीपीएस एक्ट थाना कलेक्टर गंज कानपुर नगर
2. अ.स. 623/25 धारा 319(2), 318(4), 338,336(3),340(2), 208, 61(2) बीएनएस 8/21/29/26डी एनडीपीएस एक्ट थाना सारनाथ वाराणसी
3. अ.स. 87/25 धारा 21(ग), 26 एनडीपीएस एक्ट थाना कलेक्टर गंज कानपुर नगर
4. अ.स. 416/25 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट 319(2), 318(4), 338, 366(3),340()2) ,61(2) बीएनएस थाना चुनार जिला मिर्जापुर का कायम कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई ।
आरोपी विनोद अग्रवाल को दिनांक 09/3/26 को कानपुर सेन्ट्रल जेल से पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपने सब डीलर सुमित केसरी निवासी वाराणसी को काफी मात्रा में अवैध नशीली कफ सीरफ देना बताया हैं । आरोपी को थाना मऊगंज के मामले में गिरफ्तारी सुमार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड प्राप्त किया गया । आरोपी के विरुध्द पुलिस अधीक्षक मऊगंज द्वारा 10000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।
नाम पता गिरफ्तार आरोपी–1 आरोपी विनोद अग्रवाल पिता स्व.बालकिशन अग्रवाल निवासी 22/26 पटकापुर थाना फिलखाना कानपुर जिला कानपुर(उ.प्र.)।
महत्वपूर्ण भूमिका
उपनिरी संदीप भारतीय , उपनिरी संतोष सिंह चौहान , आर. 98 सुरेश यादव , आर. 45 प्रमोद पटेल , आर. 89 नीलेश प्रताप सिंह , आर. भावेश द्विवेदी , नितिन शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

March 14, 2026

Leave a Comment