देश

करवा चौथ बनी मजाक पति-पत्नी का सोशल मीडिया में वायरल वीडियो देख हो जाएंगे दंग।

करवा चौथ बनी मजाक पति-पत्नी का सोशल मीडिया में वायरल वीडियो देख हो जाएंगे दंग।

भारत देश में त्योहारों का बहुत महत्व है त्योहारों को सदैव ईश्वरीय देन और धार्मिक मान्यताओं,भावनाओं से जोड़कर देखा जाता है भारत देश में मनाए जाने वाले त्योहारों में करवा चौथ का बड़ा महत्व है आज पूरे देश में पत्नियों द्वारा अपने पतियों की लंबी आयु सुख समृद्धि के लिए व्रत करती हैं पूजा करती हैं और ईश्वर से कामना करती है कि उनके पति की लंबी आयु हो लेकिन अब सोशल मीडिया के जमाने में त्योहारों पर मजाक बनाने का फैशन चल पड़ा है हम जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं वह सोशल मीडिया में इस समय जमकर वायरल हो रही है यह वीडियो कहां की है और वीडियो में कौन है यह तो पता नहीं है लेकिन जिस तरह से करवा चौथ त्यौहार पर मजाक किया जा रहा है यह किसी भी रूप में उचित नहीं है लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह से कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या है करवा चौथ का महत्व।

आज करवा चौथ मनाया जा रहा है, यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। करवा शब्द का अर्थ मिट्टी का बर्तन होता है। चौथ का शाब्दिक अर्थ चतुर्थी होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और उसके जीवन की सफलता की मनोकामना पूरी होने के लिए व्रत रखती हैं तो वहीं अविवाहित युवतियां सुयोग्य वर की कामना के लिए करवा चौथ व्रत को करती हैं करवा चौथ की शाम को चंद्रमा के दर्शन करने का बड़ा महत्व है चन्द्रमा दर्शन के बाद पति, पत्नी को मिट्टी के बर्तन (करवा) से पानी पिलाकर व्रत खुलवाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मिट्टी का करवा पंच तत्व का प्रतीक होता है, मिट्टी के बर्तन करवे से पानी पिलाकर पति पत्नी अपने रिश्ते में पंच तत्व और परमात्मा दोनों को साक्षी बनाकर अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाने की कामना करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button