हनीमून से लौटने के बाद ससुराल के सामने तंबू गाड़ कर धरने पर बैठी नव विवाहिता, देखिए वीडियो।

हनीमून से लौटने के बाद ससुराल के सामने तंबू गाड़ कर धरने पर बैठी नव विवाहिता।
हनीमून मनाने गए थे कपल, हो गया झगड़ा, वापस लौटे तब ससुराल के सामने धरने पर बैठ गई दुल्हन।
देखिए वीडियो 👇 👇
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक नव विवाहिता जो हनीमून से वापस लौटने के बाद अपनी ससुराल के सामने तंबू लगाकर धरने पर बैठी है नव विवाहित ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि उससे दहेज के नाम पर 50 लाख रुपए की ससुराल वाले मांग कर रहे हैं नव विवाहिता का नाम शालिनी बताया गया है नव विवाहिता ने बताया कि ससुराल वालों द्वारा मांगी गई दहेज की रकम देने से जब उसने मना कर दिया तब उसे धोखा देकर मायके भेज दिया गया और अब ससुराल के घर में घुसने नहीं दिया जा रहा इसलिए धरने पर बैठी है शालिनी ने आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी का है जहां बीते माह फरवरी में कालोनी में रहने वाले युवक की शादी शालिनी के साथ बड़े धूमधाम से हुई थी शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन हनीमून मनाने के लिए बाली और श्रीलंका गए थे और हनीमून से लौटने के बाद नव विवाहिता अपनी ससुराल के सामने धरना दे रही है उसका आरोप है कि हनीमून के दौरान ही उसके पति ने घर बनवाने और शादी में हुए खर्च का हवाला देते हुए 50 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी थी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया था और हालात यहां तक पहुंच गए की हनीमून छोड़कर घर लौट आए थे।
शालिनी द्वारा आरोप लगाया गया है कि हनीमून से लौट के बाद उसे ससुराल में घुसने नहीं दिया गया इसके बाद वह ससुराल के सामने ही धरने पर बैठ गई शालिनी ने मीडिया को बताया कि ससुराल वालों ने परंपरा का हवाला देकर हनीमून से लौटने पर पहली होली में मायके भेज दिया होली के बाद जब ससुराल वाले आए तब दहेज मांगने लगे इस दौरान वहां भी बहस हुई दहेज की माग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले बिना बुलाए ही लौट आए थे।
इसके बाद शालिनी ने कई बार प्रयास किया की फोन पर बात हो जाए जब ससुराल वालों ने कोई जवाब नहीं दिया तब शालिनी अपनी ससुराल पहुंच गई जब उसे घर के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया तब अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ ससुराल के सामने टेंट लगाकर धरने पर बैठ गई है नव विवाहिता का कहना है कि अगर ससुराल वाले उसकी बात नहीं मानते हैं तो अपने परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगी।