ऑपरेशन रिंगटोन सफल: अमहिया थाना क्षेत्र से 20 लाख के कीमती 111 मोबाइल मालिकों को लौटाए
REWA NEWS: ऑपरेशन रिंगटोन (operation ringtone) के तहत पुलिस ने अमहिया थाना क्षेत्र (Amhiya police station area) से 111 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे (returned to owners) . पुलिस कंट्रोल रूम रीवा (Police Control Room Rewa) में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने थाना अमहिया से खोए हुए कुल 111 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों (real owners) को बांटे. इन मोबाइल फोन (mobile phone) की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है. ये मोबाइल फोन पुलिस ने तकनीकी मदद और ट्रेसिंग के जरिए बरामद किए. लोग अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर खुश हुए और रीवा पुलिस (Rewa Police) का शुक्रिया अदा किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक (superintendent of police) ने इस सफलता के लिए थाना प्रभारी (Police station in-charge for success) अमहिया शिवा अग्रवाल और उनके स्टाफ की भी तारीफ की. पुलिस ने लोगों से अपील भी की है कि अगर उनका मोबाइल खो जाए तो तुरंत थाने में शिकायत दर्ज (Complaint filed in police station) कराएं ताकि उसे जल्द ही ट्रेस करके वापस किया जा सके.





