Rewa MP: जीवनदायनी क्योटी मुख्य नहर पर माफिया राज का ग्रहण बेखौफ खनन माफिया लील रहे नहर,,
देखिए वीडियो 👇
रीवा जिले की जीवन दाहिनी हजारों किसानों की जीवन रेखा क्योटी मुख्य नहर, ग्राम खरहरी एवं अमिलिया थाना क्षेत्र सगरा को खनन माफिया नष्ट करने पर आमादा है यह सब बीते कई माह से चल रहा है हजारों हजार डंपर मिट्टी नहर के स्वरूप को नष्ट करके खनन माफियाओं द्वारा खोदी ही जा चुकी है इस घटना को लेकर जनपद सदस्य एवं समाजसेवी रमाकांत त्रिपाठी द्वारा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई तब मौके पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा जाकर खनन माफियाओं को रोका गया और स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने स्थल पंचनामा तैयार कर एसडीएम रायपुर कर्चुलियान और संबंधित थाना को सूचना दी लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा से खनन माफियाओं पर त्वरित कार्यवाही नहीं हुई और हालात यहां तक पहुंच गए की महीने भर में हजारों हजार डंपर मिट्टी खोदकर नहर के स्वरूप को नष्ट कर दिया गया।
आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को एक बार पुनः समाजसेवी रमाकांत त्रिपाठी द्वारा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई की नहर में अभी भी खनन माफियाओं द्वारा अंधाधुंध खुदाई की जा रही है तब जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर बिना नंबर की जेसीबी मशीन और बिना नंबर का डंफर पाया अधिकारियों को देखकर जेसीबी चालक और डंपर चालक मौके से फरार हो गए थे विभाग के अधिकारियों ने सगरा थाना में एक बार फिर शिकायत दर्ज कराई है।
इस मामले में समाजसेवी रमाकांत त्रिपाठी द्वारा कहा गया कि एसडीएम को एक महीने पहले जानकारी दी जा चुकी थी तब भी अधिकारी द्वारा गंभीरता से काम नहीं किया गया और खनिज विभाग द्वारा ऐसे खनन माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही नहीं की जाती जिसके कारण खनन माफिया शासकीय संपत्ति को उजाड़ने में लगे हैं।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि सबसे ताज्जुब की बात तो यह है की बिना नंबर की जेसीबी मशीन और डंफर लगातार नहर से मिट्टी का अवैध उत्खनन कर बक्छेरा में निर्माणाधीन सड़क तक परिवहन कर रहे हैं पुलिस को दिखाई नहीं देता तथा ठेकेदार द्वारा अपनी रसूख से मिट्टी परिवहन कराई जा रही है।





