Rewa MP: मनगवां विधायक इंजी नरेन्द्र प्रजापति ने 2 वर्षों का मीडिया के सामने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा,,
शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसे विकास कार्यों पर दिया जोर, गिनाई भाजपा सरकार की सौगात।
देखिए वीडियो 👇
रीवा। जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में कराए गए विकास कार्यों को लेकर विधायक इंजी नरेन्द्र प्रजापति ने शुक्रवार को जनपद मुख्यालय गंगेव में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में मनगवां विधानसभा 73 में सड़कों, स्वास्थ्य, शिक्षा और जल संरक्षण तथा पानी बिजली के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कार्य हुए हैं विधायक द्वारा स्कूल शिक्षा उच्च शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पतालों तथा सड़क पानी बिजली पर उपलब्धियां गिनाईं गई मनगवां क्षेत्र के मलकपुर तालाब जो लगातार अतिक्रमण की भेंट चढ़ रहा था उसके सौंदरीकरण और रखरखाव के लिए भी काम किया जा रहा है पत्रकार वार्ता के दौरान जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी भी उपस्थित रहे।
विधायक ने बताया कि पिछले दो वर्षों में क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए करोड़ों रुपये की लागत से कई योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि कई निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। जिसमें प्रमुख रूप से क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए 127 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण और विस्तार किया गया है मनगवां विधानसभा क्षेत्र के कावटोला, सिरसा, रघुपतिगंज, पिपरवार और सहेबा सहित कई पंचायतों को मुख्य मार्ग से जोड़ा गया है।इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 33 करोड़ रुपये की लागत से हिनौती, गोधाम सहित कई पुल-पुलिया और नाली निर्माण कार्यों को स्वीकृति भी मिली है।
विधायक ने कहा कि उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत गंगेव के हिनौती- में अत्याधुनिक गोशाला का निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें लगभग 25 हजार गौवंश के संरक्षण की व्यवस्था होगी। इस परियोजना पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मनगवां नगर परिषद क्षेत्र में लगभग सौ एकड़ से अधिक क्षेत्र में बने मलकुपुर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, वहीं क्षेत्र में 8 करोड़ की लागत से बांध निर्माण की घोषणा भी की गई है। पंचायतों में अटल सरोवर, अटल सुशासन भवन और लगभग 30 सामुदायिक भवन बनाए जा रहे हैं।
विधायक ने कहा कि गढ़, गंगेव और तिवनी में हाट बाजार निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे ग्रामीणों को रोजगार और व्यापार के अवसर मिलेंगे। गंगेव मुख्यालय में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जिसे जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा।
शासकीय महाविद्यालय मनगवां और लालगांव कालेज में शैक्षणिक स्तर सुधारने और नए पाठ्यक्रम चालू करने को लेकर विधायक ने कहा कि हमारे द्वारा छात्रों को बेहतर शिक्षा क्षेत्र में ही उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए गए हैं जिससे कि मनगवां क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़े उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और बड़े निर्णय लिए जाएंगे, ताकि मनगवां विधानसभा विकास के नए मानक स्थापित कर सके।