Rewa MP:ऑपरेशन प्रहार-2 की गूंज: अब जनप्रतिनिधि भी आए साथ!
रीवा.सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रीवा ज़ोन के आईजी गौरव राजपूत द्वारा चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार-2” अब मात्र एक पुलिस अभियान नहीं, बल्कि एक समाज सुधार आंदोलन का रूप लेने लगा है। इस मिशन का असर जमीनी स्तर पर स्पष्ट दिखाई देने लगा है और अब जनप्रतिनिधि स्वयं आगे आकर इस अभियान का हिस्सा बनने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं।
विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, कई जनप्रतिनिधियों ने अवैध नशे के खिलाफ चल रही इस मुहिम पर प्रभावित होकर आईजी से भेंट की और नशा मुक्त समाज निर्माण में सहयोग करने की घोषणा की।
प्रस्तावित नशा मुक्ति केंद्र के लिए आर्थिक सहयोग
सूत्रों के अनुसार रीवा में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना हेतु—
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने ₹50 लाख, जबकि रामपुर विधायक ने ₹10 लाख का सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इसके अतिरिक्त, जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी अपना योगदान देने की घोषणा की है।
मध्य भारत का सबसे बड़ा नशा मुक्ति केंद्र
जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित नशा मुक्ति केंद्र लगभग 6 माह में रीवा में स्थापित किया जाएगा, जो मध्य भारत का सबसे बड़ा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पूर्ण पुनर्वास मॉडल पर आधारित।
नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र होगा
यह अभियान अब एक उदाहरण बनता जा रहा है कि जब प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज एक साथ खड़े हों, तो किसी भी बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सकता है।





