---Advertisement---

Rewa MP:श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के छात्र हुए दहशतगर्द, 28 के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला!

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Wednesday, February 4, 2026 12:47 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 04 Feb 2026, 12:47 PM

Rewa MP:श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के छात्र हुए दहशतगर्द, 28 के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला!

 

 

 

 

 

पहले कॉलेज में फैलाई दहशत, जमकर एक दूसरे को पीटा था फिर रात में बदला लेने द्वारिका नगर कालोनी पहुंच गए, वहां भी मारपीट की

रीवा .आपको बता दें कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में पढऩे वाले एमबीबीएस प्रथर्म वर्ष के छात्रों के दो गुटों के बीच सोमवार को विवाद हो गया था। पहले छज्ञत्र आपस में कॉलेज में लड़े। डीन ने लड़ाई को शांत कराने एक पक्ष की बैठक ले ही रहा था कि दूसरे पक्ष पर सीनियरों ने संजय गांधी अस्पताल में हमला कर दिया था। डीन सहित अन्य चिकित्सक जब अस्पताल पहुंचे तो मामला शांत हुआ। मारपीट की इस घटना ने श्याम शाह मेडिकल कॉलेज की छवि को धूमिल किया। बात यहीं पर खत्म नहीं हुई। रात में भी छात्रों के बीच विवाद नहीं थमा। बदला लेने के लिए रात में एक दर्जन से भी अधिक छात्र द्वारिका नगर पहुंच गए। उन्होंने दूसरे पक्ष के छात्रों पर हमला कर दिया। इस मारपीट की घटना ने द्वारिका नगर के लोगों में दहशत पैदा कर दी। वीडियो भी मारपीट का सामने आया है। मारपीट के दौरान एमबीबीएस के छात्र जान बचाते हुए भागते नजर आए। इस दहशतगर्दी के खिलाफ अमहिया पुलिस ने एक्शन लिया है। एमबीबीएस कर रहे 28 छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

 

 

 

 

इन छात्रों पर दर्ज हुआ मामला

अमहिया पुलिस ने आलोक पटेल लंबरदार, अमन शर्मा, निशांत भलावी, रोहित बघेल, सुधांशु दंदोतियार, डीवाई लालू, तृतीय वर्ष के छात्र प्रवीण जादव, मधुर मालवाय, डोम सिंह, अभिनव प्रकाश, आकाश केलकर, रोहित शर्मा, मोहित पटेल, गोविंद दुबे, चतुर्थ वष्र से तेजराम चौधरी, अश्विन शाकवाल, यश प्रताप रघुवंशी, विजय वसूनिया, हितेश पालीवा, मनीष पटेल, आशीष टिकम, राहुल अहिरवार, अंकित कुमार यादव, विपेन्द्र सिंह मौर्य, आशीष पाल, हर्ष सिनोरिया, अभिषेक प्रजापति, बृजराज मंडलोई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 

 

डीन ने बनाई है जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम

मारपीट की पूरी जांच के लिए डीन ने चार सदस्यीय टीम बनाई है। इस टीम का नेतृत्व डॉ प्रियंक शर्मा कर रहे हंै। अभी तक जांच पूरी नहीं हुई है। दूसरी तरफ छात्र एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। जान लेने पर तुले हुए हैं। इस आतंक सिर्फ कॉलेज तक सीमित नहीं रह गया है। अब यह छात्र बाहर भी लोगों को प्रभावित करना शुरू कर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

March 16, 2026

Leave a Comment