---Advertisement---

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद: ससुर ने पत्नी से मारपीट करने वाले दामाद का गला घोंट दिया

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 20 Mar 2026, 05:53 AM

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद: ससुर ने पत्नी से मारपीट करने वाले दामाद का गला घोंट दिया

SINGRAULI NEWS:  बरगवां थाना क्षेत्र (Bargawan police station area) में हुए अंधे कत्ल के मामले को पुलिस ने सफलतापूर्वक सुलझा (solved successfully) लिया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Three accused arrested) कर लिया है। मामला धारा 103(1) BNS के तहत दर्ज किया गया था। घटना 15-16 मार्च की रात को मझिगांव गांव में हुई, जहां बरगर निवासी देवधारी सिंह गोंड, पिता धीर सिंह गोड़, उम्र 25, का शव नए बने मकान में संदिग्ध हालात (suspicious circumstances in the house) में मिला।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सूचना मिलने पर बरगवां पुलिस (Bargawan Police)  मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेज दिया। डॉक्टरों द्वारा मौत का कारण गला घोंटना पाए जाने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज (A case has been registered against unknown accused) किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सबूतों और हालात के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ (interrogating suspects) की। पूछताछ में धनी सिंह गोंड पिता भोला सिंह उम्र 60 साल, चर्तुगुण सिंह पिता धनी सिंह उम्र 27 साल निवासी मझिगांव और पुष्पेंद्र कुमार सिंह पिता धनुकधारी सिंह उम्र 20 साल निवासी ट्विनवार ने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की पहचान पर घटना में इस्तेमाल रस्सी और बोरा बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार 19 मार्च को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल पचौर भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मो. समीर, सउनि विशेषर प्रसाद साकेत, प्रआर रामनिवास यादव, अवधलाल सोनी, राजबहोर रावत, आर अरविंद यादव, शिवभान सिंह, चंद्रकेश यादव और अरुणेंद्र मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक पुलिस टीम को उनके बेहतरीन काम के लिए नकद पुरस्कार से सम्मानित (awarded with cash prize)  करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ससुर और साले ने की थी हत्या

पुलिस पूछताछ (police interrogation) में पता चला कि मृतक अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर (Being upset) वह अपने मायके गांव मझिगांव में रहने लगी थी। करीब 20 दिन पहले बेटे के जन्म के बाद मृतक भी वहीं चला गया था। घटना वाली रात मृतक शराब के नशे (The deceased was drunk at night) में अपने ससुराल पहुंचा और झगड़ा करने लगा। बाद में पकड़े जाने के डर से शव को गांव के ही एक नए बने मकान में फेंक दिया गया। मृतक का रिश्ता ससुर धनी सिंह और साला चर्तुगुण से है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 20, 2026

March 20, 2026

March 20, 2026

March 20, 2026

March 20, 2026

March 19, 2026

Leave a Comment