---Advertisement---

वरमाला के दौरान नकाब पहनकर आए आशिक ने दुल्हन को मारी गोली, video viral

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Wednesday, February 25, 2026 5:59 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 25 Feb 2026, 05:59 PM

वरमाला के दौरान नकाब पहनकर आए आशिक ने दुल्हन को मारी गोली, video viral,,

 

बीते मंगलवार को बिहार राज्य के बक्सर में वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मारकर मौके से फरार हो गया है गंभीर हालत में दुल्हन को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया था वहां उसका ऑपरेशन किया गया और अभी ICU में गंभीर हालत में भर्ती है। बताया जाता है कि आरोपी युवक का नाम दीनबुंध है उसने गोली मारी है घटना बिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नगर चौसा पंचायत के मल्लाह टोला की है। बताया जाता है कि आरोपी युवक एक तरफा मोहब्बत करता था लेकिन युवती के परिजनों द्वारा उसकी शादी बलिया में तय की थी घायल दुल्हन का नाम आरती बताया गया है जिसकी शादी बीते मंगलवार को थी बड़ी धूमधाम से बारात आई और जब वरमाला की रस्म शुरू हुई तभी नकाबपोश युवक स्टेज पर पहुंचा और दुल्हन को गोली मार दी।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की दूल्हा-दुल्हन की आराती उतार रही है, इसी दौरान नजदीक जाकर युवक सामने से गोली मार देता है
गोली आरती के पेट में लगी, लेकिन तेज गानों के आवाज में गोली की आवाज नहीं सुनाई दे रही घटना के चंद सेकेंड में ही दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी दुल्हन के गिरते ही, स्टेज पर खड़ी लड़कियां जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। किसी ने आरती को गोली मार दी। जब लोगों ने देखा तो उसके पेट से खून बह रहा था।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment