---Advertisement---

Rewa MP : बीच बचाव से बड़ी दुर्घटना टली: गुण्डों ने विधायक के साथ की गाली गलौज और हमला करने की कोशिश,,

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 26 Jan 2026, 06:11 PM

Rewa MP : बीच बचाव से बड़ी दुर्घटना टली: गुण्डों ने विधायक के साथ की गाली गलौज और हमला करने की कोशिश,,

रीवा जिले के मनगवां विधायक इंजी. नरेन्द्र प्रजापति का बीते दिन 25 जनवरी को सूरानाथ हनुमान मंदिर परिसर में हिंदू उत्सव के साथ जन्मदिन मनाया गया था
इस सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था भोजन प्रसाद ग्रहण करके जब सभी अतिथि चले गए तब वहां व्यवस्थापक कार्यकर्ताओं के साथ विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति मौजूद थे उसी दौरान दो ग्राम सूरा निवासी रिंकू सिंह और गुड्डू सिंह उर्फ गडासा नशे की हालत में पहुंचे और विधायक को गंदी गंदी गाली देते हुए हमला करने की कोशिश की गनीमत रही की विधायक के साथ मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव किया नहीं तो उपद्रवियों द्वारा विधायक पर हमला करने की योजना थी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम सूरा के कुछ असामाजिक तत्व अचानक मंदिर परिसर में घुसे और खुलेआम गाली-गलौज शुरू कर दी। और विधायक इंजी. नरेन्द्र प्रजापति को जान से मारने की धमकी दी गई,

इस घटना से सवाल यह उठता है कि क्या अब लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है क्या आसामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हैं कि विधायक पर हमला कर सकते हैं सवाल यह भी उठता है कि इसके पीछे आरोपियों की क्या मंशा क्या थी आरोपियों को शराब पिलाकर विधायक पर हमला कराने किसने भेजा था क्या इस घटना में किसी राजनीतिक प्रतिद्वंदी का हाथ है इस तरह के कई सवाल है जिसका आने वाले समय में पुलिस खुलासा करेगी।

जन चर्चा के अनुसार उपद्रवियों ने राजनीतिक द्वेष और दुर्भावनावश विधायक पर व्यक्तिगत तौर पर हमला करने की कोशिश की है और विधायक की गरिमा को सार्वजनिक रूप से कुचलने का प्रयास किया है यह घटना केवल एक विधायक के साथ बदसलूकी नहीं, बल्कि लोकतंत्र, सामाजिक समरसता और कानून व्यवस्था पर सीधा हमला है जरूरत इस बात की है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्यवाही करनी चाहिये इस मामले में विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनके ऊपर हमला करने की योजना थी घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच बचाव से बड़ी दुर्घटना टल गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

February 25, 2026

February 25, 2026

February 24, 2026

February 24, 2026

February 24, 2026

February 24, 2026

Leave a Comment