---Advertisement---

Mauganj MP:शिवशक्ति मैरिज गार्डन में रविवार को अगस्त क्रांति मंच का भव्य स्थापना दिवस मनाया गया।

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 11 Aug 2026, 03:55 AM

Mauganj MP:शिवशक्ति मैरिज गार्डन में रविवार को अगस्त क्रांति मंच का भव्य स्थापना दिवस मनाया गया।

 

 

 

अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंज बिहारी तिवारी ने कहा कि गौ माता के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार अब धरती का आखिरी पाप है

सुबह से ही आयोजन स्थल पर देशभक्ति गीतों और नारों का गुंजन सुनाई दिया। इस अवसर पर हजारों क्रांतिकारी शामिल हुए;

अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंजबिहारी तिवारी समेत मंच के सदस्यों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर गरजे और शासन प्रशासन सरकारों से जवाबदेही व पारदर्शिता की माँग की।

राष्टगान के साथ कार्यक्रम की सुरुआत हुई। मंच पर अगस्त क्रांति मंच के, बैनर और ‘भ्रष्टाचार मुक्ति’ के बड़े नारे लगे हुए थे। अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंजबिहारी तिवारी ने मऊगंज जिला प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि मऊगंज जिला में दो तरह के कानून लागू है भ्रष्टाचार करने वालों को संरक्षण मिलता है और भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वालों को मुकदमा मिलता है

श्री तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार ने समाज की रीढ़ कमजोर कर दी है और विकास का दीर्घकालिक मॉडल टूट चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब आम नागरिक चुप नहीं बैठेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष आवश्यक है। कार्यक्रम में रिटायर्ड शिक्षक मुंद्रिका प्रसाद त्रिपाठी जयप्रकाश तिवारी प्रशांत उपाध्याय अजीत तिवारी रज्जन पटेल dk तिवारी प्रियेश पाण्डेय ने उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश की आजादी बलिदान से मिली है संघर्ष से मिली है और इसे हम चंद् भ्रष्टाचारियों के हाथों दोबारा गुलाम नहीं होने देंगे वही अगस्त क्रांति मंच की संयोजक कुंज बिहारी तिवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार का नारा था कि एक देश एक विधान और एक संविधान लेकिन मऊगंज जिले में सब इसके विपरीत हो रहा है साथी अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंज बिहारी तिवारी ने लोगों से अपील की है कि आप अपने हक अधिकार और समाज में हो रहे भ्रष्टाचार अत्याचार और शोषण के खिलाफ सामने आए और अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवा छात्र बुजुर्ग व संगठन के साथी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 10, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment