---Advertisement---

Maihar MP : जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी भागीदारी” पर सर्वसम्मति के साथ प्रबुद्ध समाज की चिंतन बैठक सम्पन्न।

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 26 Jan 2026, 06:51 PM

Maihar MP : जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी भागीदारी” पर सर्वसम्मति के साथ प्रबुद्ध समाज की चिंतन बैठक सम्पन्न,,

माँ शारदा की पावन भूमि मैहर स्थित होटल मैहर इन में बीते रविवार को कांग्रेस परिवार के प्रबुद्ध समाज की जिलास्तरीय चिंतन बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित कर रीवा संभाग में संगठन एवं चुनावों में “जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी भागीदारी” के सिद्धांत को लागू करने तथा आगामी राज्यसभा चुनाव में रीवा संभाग के प्रबुद्ध समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग की।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 जनवरी को आयोजित इस बैठक में सर्वप्रथम अतिथियों का पंजीयन किया गया। इसके पश्चात माँ शारदा की तस्वीर एवं चुनरी भेंट कर, रोली-चंदन के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक का शुभारंभ परिचय सत्र से हुआ।

बैठक के दौरान जिला पंचायत रीवा के वार्ड क्रमांक-16 से नव निर्वाचित सदस्य मृत्युंजय मिश्र का प्रबुद्ध समाज द्वारा शाल एवं चुनरी भेंट कर सम्मान किया गया।

बैठक में कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रीवा संभाग में विगत दो दशकों से पार्टी के कमजोर प्रदर्शन के कारणों पर गहन मंथन किया गया। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने मत व्यक्त किया कि सत्ताधारी दल से प्रभावी मुकाबले एवं खोए हुए जनाधार को पुनः मजबूत करने के लिए पार्टी के भीतर ब्राह्मण समाज के नेतृत्व को सुदृढ़ किया जाना आवश्यक है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से रीवा संभाग के प्रबुद्ध समाज को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। वहीं सतना जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप मिश्र ने पार्टी संगठन में प्रबुद्ध समाज को उचित अवसर प्रदान करते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता पर बल दिया।

संभाग स्तर पर निरंतर संचालित कार्यक्रमों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत करते हुए कांग्रेस नेता गिरिजेश कुमार पाण्डेय ने राहुल गांधी की भावना के अनुरूप “जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी भागीदारी” के सिद्धांत को रीवा संभाग में संगठनात्मक ढांचे एवं चुनावी प्रतिनिधित्व में लागू करने पर जोर दिया।

बैठक में समाजसेवी महीपत शुक्ल, मृत्युंजय मिश्र, श्रीमती कविता पांडेय, नागेन्द्रनाथ बड़गैय्या, राजेन्द्र मिश्र, बद्री विशाल तिवारी, दिलीप त्रिपाठी, दिनेश द्विवेदी, पुष्पेंद्र तिवारी, रामराज मिश्र, महिपाल तिवारी, अजय पांडेय, अनिल शुक्ल, नरेंद्र तिवारी, विमलेश तिवारी, श्रीमती दीपा मिश्र एवं श्रीमती राखी पांडेय सहित अनेक वक्ताओं ने सारगर्भित विचार रखे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विषय प्रवेश प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने किया। अतिथियों का स्वागत अरुण तनय मिश्र, दिनेश गौतम एवं पुष्पेंद्र तिवारी द्वारा किया गया। बैठक का संचालन प्रभात द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रभात द्विवेदी, अखिल मिश्र एवं शिवम पांडेय के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

बैठक में परमानंद द्विवेदी, उपेन्द्र मिश्र, श्रीमती प्रभा सोहगौरा, मयंक चतुर्वेदी, कृष्णकुमार तिवारी, अनिल शुक्ल, दिनेश द्विवेदी, कुलदीप पाठक, पंकज मिश्र, कुलदीप मिश्र, दिलीप त्रिपाठी, दादूराम शुक्ल, बालकरण पांडेय, शालिगराम पांडेय, विश्वमोहन बड़गैय्या, सुनील द्विवेदी,विपिन पयासी,विपिन द्विवेदी जयभोले,अनिल तिवारी,पंकज तिवारी, महिपाल तिवारी, संदीप मिश्र, श्रीमती अनीता शर्मा, श्रीमती सुषमा अरजरिया, प्रमोद मिश्र, जितेंद्र पांडेय, प्रेमलाल द्विवेदी, ऋषिकेश पाण्डेय, प्रदीप कुमार गौतम, विष्णुकांत त्रिपाठी, गौरव तिवारी, आशुतोष शुक्ला, हरीश तिवारी, अनंत कुमार गर्ग, कामता शुक्ल, गोविंद मिश्र, अनिल तिवारी, उपेन्द्र कुमार द्विवेदी, जितेंद्र पाठक, विपिन बिहारी द्विवेदी, निखिल सिंह तिवारी, रज्जन द्विवेदी,हरवंश तिवारी सहित दो सौ से अधिक प्रबुद्ध समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

March 15, 2026

Leave a Comment