Rewa MP:भारतीय किसान संघ तहसील मनगवां की बैठक हुई सम्पन्न!
बैठक में समिति बार मंडल की बनी रुपरेखा बनाए गए प्रभारी ,
रीवा/मनगवां।भारतीय किसान संघ तहसील ईकाई मनगवां की बैठक तहसील परिसर मनगवां में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष जोधा प्रसाद पटेल ने की बैठक में सबसे पहले संगठन की रीति नीति अनुसार भगवान बलराम एवं भारत माता में पुष्प चढ़ाकर बैठक औपचारिक शुरुआत हुई जिसमें पूर्व बैठक में आए प्रमुख विषयों पर समीक्षा कर आगे आने वाली समस्यायों पर चर्चा हुई और प्रमुख रूप वर्तमान समय में तहसील में राजस्व विभाग में व्यापक गड़बड़ी को लेकर संगठन में कर्मचारियों के कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया गया और एक ज्ञापन सौंपकर शीघ्र व्यवस्था में सुधार लाने की मांग करने का निर्णय लिया गया साथ ही बिजली विभाग को पूर्व में चिन्हित कराए गए जले ट्रांसफार्मर टेढ़ा मेंढ़ा पोल एवं लूज तार के लिए अब तक अपेक्षा अनुसार कार्य ना होने पर भी चिंता व्यक्त किया गया और उसके लिए जिला संगठन से आगामी रणनीति तैयार करने का प्रस्ताव रखा गया,साथ खाद बीज की अनुपलब्धता पर दूरभाष के माध्यम से संयुक्त संचालक कृषि से जानकारी ली गई और उनके कार्य प्रणाली से आगे रणनीति बनाई जाने की चर्चा हुई और संगठन में संगठनात्मक संरचना को मजबूत करने के लिए समिति बार मंडल की रचना की रुपरेखा बनाईं गई जिसमें तहसील अंतर्गत बारह समितियों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई,साथ ही अन्य कई विषयों पर चर्चा कर आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष भूपेंद्र मणि अग्निहोत्री संभागीय उपाध्यक्ष कैप्टन रघुबीर शरण पटेल जिला उपाध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा जिला कार्य कारणी सदस्य प्रभात चंद्र द्विवेदी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख हर्ष नारायण गौतम तहसील उपाध्यक्ष बलवंत सिंह तहसील मंत्री शुशील शुक्ला तहसील सह मंत्री राजदीन कुशवाहा तहसील कार्याकारणी सदस्य रमाकांत गौतम अशोक पटेल राजकुमार पटेल रविशंकर तिवारी एड राममणी पटेल सहित कई पदाधिकारियों की रही उपस्थिति।





