---Advertisement---

Gwalior MP:सियासी बाण! जब सिंधिया कांग्रेस में थे तब ग्वालियर-चंबल संभाग में बिना उनके पत्ता भी नहीं हिलता था, आज BJP में एक-एक पद के लिए संघर्ष!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 19 Jun 2026, 12:43 PM

Gwalior MP:सियासी बाण! जब सिंधिया कांग्रेस में थे तब ग्वालियर-चंबल संभाग में बिना उनके पत्ता भी नहीं हिलता था, आज BJP में एक-एक पद के लिए संघर्ष!

 

 

 

ग्वालियर: मध्य प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब इमरती देवी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को भाजपा ज्वाइन करने की बात कह डाली। इस बयान के बाद सियासी तूफान मच गया। बीजेपी नेत्री इमरती देवी के इस बयान के बाद सियासी बाण छोड़े जा रहे हैं और राजनीतिक फिजा में गरमाहट है। दरअसल पूर्व मंत्री और कट्टर सिंधिया समर्थक इमरती देवी का वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भाजपा में आने का न्योता दिया था और बीजेपी के समुद्र बताया था। इस बयान पर अब कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने जबरदस्त पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि सिंधिया की बीजेपी में कम पूछ है और समर्थक नेता भी हाशिए पर जा रहे हैं।

 

 

 

जब सिंधिया कांग्रेस में थे तब ग्वालियर-चंबल संभाग में बिना सिंधिया जी के पत्ता भी नहीं हिलता था-सिकरवार
कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने कांग्रेस छोड़ गए नेताओं पर तंज कसते हुए कहा है कि सिंधिया जी का अपमान भारतीय जनता पार्टी में हो रहा है, तो इनका क्या हाल होगा। जब सिंधिया कांग्रेस में थे तब ग्वालियर-चंबल संभाग में बिना सिंधिया जी के पत्ता भी नहीं हिलता था लेकिन आज बीजेपी में एक-एक पद के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। सिकरवार ने कहा कि उनके साथ गए 22-23 लोग आज हाशिये पर हैं, 5-6 जो रह भी गए हैं उनको भी अगले चुनाव तक भारतीय जनता पार्टी निपटा देगी।

 

 

 

इस मामले में कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने इमरती देवी को जवाब दिया और 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए नेताओं के मौजूदा राजनीतिक भविष्य पर भी प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं। यही नहीं सतीश सिकरवार ने बड़ी बात बोलते हुए सभी को घर वापसी की सलाह भी दे डाली है।

 

 

 

इमरती देवी को जवाब देते हुए सतीश सिकरवार ने कहा कि इमरती जी ने जिस मकसद से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी, वह उद्देश्य सफल नहीं हो पाया है। इमरती के दिल में कांग्रेस छोड़ने का पछतावा है। आज उन्हें मलाल हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

June 19, 2026

Leave a Comment