Bhopal MP:पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा निकाली जाने वाली सनातन स्वाभिमान यात्रा 20 अक्टूबर 2026 दशहरा से शुरू होगी।
भोपाल।यह पदयात्रा महाकाल की नगरी उज्जैन (शिवधाम) से शुरू होकर, बुंदेलखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ओरछा होते हुए प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या (रामधाम) तक जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुसार, राम मंदिर के नाम पर हुए कथित चंदा और चढ़ावा चोरी के विरोध में तथा धर्म में पारदर्शिता व प्रामाणिकता लाने के लिए वे यह यात्रा निकाल रहे हैं।यात्रा लगभग 1000 किलोमीटर लंबी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से गैर-राजनीतिक रहेगी, जिसमें किसी भी राजनीतिक दल के झंडे या बैनर का उपयोग नहीं किया जाएगा।
उन्होंने अपनी पिछली ‘नर्मदा परिक्रमा’ भी दशहरे के दिन ही शुरू की थी, इसलिए इस धार्मिक यात्रा की शुरुआत भी वे दशहरा के शुभ अवसर से ही करेंगे। इसके लिए उन्होंने सुबह उठकर चलने की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है।





