---Advertisement---

Rewa MP:नेताओं का पिंडदान, मुंडन और शवयात्रा , UGC एक्ट, SC-ST एक्ट और आरक्षण के मुद्दे पर ‘खामोश’ सवर्ण नेताओं के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन!

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Tuesday, September 22, 2026 7:39 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 22 Sep 2026, 07:39 AM

Rewa MP:नेताओं का पिंडदान, मुंडन और शवयात्रा , UGC एक्ट, SC-ST एक्ट और आरक्षण के मुद्दे पर ‘खामोश’ सवर्ण नेताओं के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन!

 

 

विवेकानंद पार्क में आज विरोध का ऐसा नजारा देखने को मिला कि राजनीति भी सोचने पर मजबूर हो जाए—नेताओं का दाह संस्कार, पिंडदान और मुंडन संस्कार!

रीवा।अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज युवा मोर्चा के जिला सचिव अनुराग मिश्रा के आह्वान पर विभिन्न सवर्ण संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे और UGC एक्ट, SC-ST एक्ट तथा आरक्षण जैसे मुद्दों पर आवाज नहीं उठाने वाले नेताओं के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

 

 

 

व्यंग्य भी ऐसा कि संदेश सीधे राजनीति के दरवाजे तक पहुंचा—

“जब नेता जनता की आवाज नहीं सुनेंगे, तो जनता भी उन्हें राजनीतिक रूप से ‘स्वर्गवासी’ मानने में देर नहीं करेगी!”

विरोध प्रदर्शन के दौरान पहले विवेकानंद पार्क में कार्यक्रम हुआ और इसके बाद विवेकानंद पार्क से बिछिया नदी होते हुए बड़ी पुल तक शवयात्रा निकाली गई।

मुंडन हुआ, पिंडदान हुआ और प्रतीकात्मक दाह संस्कार भी हुआ…

अब सवाल यह है—
नेताओं की खामोशी टूटेगी या जनता का यह ‘पिंडदान कार्यक्रम’ आगे भी जारी रहेगा?
सवालों की आवाज इतनी तेज हो गई है कि अब नेताओं को सुनाई देती है या नहीं—यह देखने वाली बात होगी!

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 20, 2026

October 20, 2026

October 20, 2026

October 20, 2026

October 20, 2026

October 20, 2026

Leave a Comment