---Advertisement---

Bhopal MP:नर्सिंग परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 27 Sep 2026, 06:40 AM

Bhopal MP:नर्सिंग परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार!

 

 

 

भोपाल।नर्सिंग विद्यार्थियों के लंबे समय से लंबित परीक्षा परिणाम घोषित होने से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई, प्रवेश और करियर से जुड़ी बाधाएं दूर हुई हैं। विद्यार्थियों एवं प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने रीवा में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

 

 

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नर्सिंग विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए न्यायालय के समक्ष छात्र हित का पक्ष मजबूती से रखा और न्यायालय के आदेश के परिपालन में परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। सरकार विद्यार्थियों के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी हर आवश्यक कदम उठाती रहेगी।

 

 

 

नर्सिंग विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा परिणाम लंबित होने के कारण उन्हें आगे की पढ़ाई, उच्च कक्षाओं में प्रवेश तथा करियर संबंधी योजनाओं को लेकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। परीक्षा परिणाम घोषित होने से विद्यार्थियों को राहत मिली है और उनकी आगे की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन के सदस्यों श्री विनय शुक्ला, डॉ. सुमन सिंह परिहार, डॉ. जी.एल. पटेल सहित अन्य संचालकों के नेतृत्व में नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से भेंट की। विद्यार्थियों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर परीक्षा परिणाम घोषित होने पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

Leave a Comment