---Advertisement---

Mauganj MP:जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई संपन्न!

By: संवाददाता । विराट वसुंधरा

On: Tuesday, September 29, 2026 1:55 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 29 Sep 2026, 01:55 AM

Mauganj MP:जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई संपन्न!

 

 

मऊगंज।कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में शैक्षणिक संस्थानों, कोचिंग सेंटरों तथा छात्रावासों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण एवं सुरक्षा प्रबंधों की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई ।

 

 

कलेक्टर श्री जैन ने जिले में संचालित सभी कोचिंग संस्थानों को अनिवार्य रूप से अपना पंजीयन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों की मानसिक सेहत भी प्राथमिकता उच्च एवं स्कूली शिक्षण संस्थानों में अध्यनत विद्यार्थियों में मानसिक तनाव, चिंताओं को दूर करने और आत्महत्या की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक व तत्काल उपाय किए जाएंगे, उक्त समिति का अधिकार क्षेत्र जिले में स्थित सभी शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों (स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, प्रशिक्षण केंद्र, कोचिंग संस्थान तथा छात्रावास) तक विस्तृत रहेगा।
कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनके मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना भी है। प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में विद्यार्थियों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव को समझते हुए विद्यालय स्तर पर संवेदनशील संवाद एवं समय पर परामर्श की व्यवस्था आवश्यक है। बैठक में समिति सदस्यों ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए विद्यालयों में योग, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा सकारात्मक काउंसलिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही शिक्षकों को विद्यार्थियों की मानसिक एवं भावनात्मक आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करने पर चर्चा की गई, ताकि विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक सहयोग और परामर्श उपलब्ध कराया जा सके। जिले में कोचिंग संस्थानों के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन तथा जिला स्तरीय टास्क फोर्स के गठन व कृत कार्यवाही की जानकारी शासन के निर्धारित पोर्टल/ईमेल पर भिजवाने की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर पीके पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम, समिति के सदस्य हरिशंकर पांडे ,विक्रांत द्विवेदी सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

September 29, 2026

Leave a Comment