---Advertisement---

Mauganj MP:अंतर-विद्यालयीन क्रिकेट का रोमांच, संस्कार वैली और हनुमान मंदिर स्कूल ने दर्ज की शानदार जीत!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 16 Oct 2026, 03:10 AM

Mauganj MP:अंतर-विद्यालयीन क्रिकेट का रोमांच, संस्कार वैली और हनुमान मंदिर स्कूल ने दर्ज की शानदार जीत!

 

 

 

कलेक्ट्रेट क्रिकेट मैदान में हुए दो रोमांचक मुकाबले, स्कूली खिलाड़ियों ने दिखाया दमदार खेल; 16 अक्टूबर को भी होंगे दो मुकाबले

मऊगंज। जिला क्रिकेट संघ मऊगंज (MDCA) के तत्वावधान एवं मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट क्रिकेट मैदान में आयोजित जिला स्तरीय अंतर-विद्यालयीन क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दिन के दोनों मुकाबले रोमांच से भरपूर रहे, जिसमें संस्कार वैली स्कूल और हनुमान मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीत दर्ज कर अगले दौर में अपनी जगह मजबूत की।

प्रतियोगिता का उद्देश्य मऊगंज जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी स्कूली क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।

 

 

 

संस्कार वैली ने 41 रन से जीता मुकाबला

दिन के पहले मुकाबले में संस्कार वैली स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवरों में 110 रन बनाए। टीम की ओर से ओम पांडेय ने 13 गेंदों में 24 रन, अमित पटेल ने 19 गेंदों में 22 रन और अनुराग प्रताप सिंह ने 10 गेंदों में 20 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल की टीम 69 रन पर ऑलआउट हो गई। संस्कार वैली की ओर से अमित पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि हर्षित तिवारी ने 3 विकेट हासिल किए। इस दमदार प्रदर्शन के चलते संस्कार वैली स्कूल ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

बल्लेबाजी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ओम पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

 

 

हनुमान मंदिर स्कूल ने एक रन से हासिल की रोमांचक जीत

दिन के दूसरे मुकाबले में हनुमान मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल और अमित पब्लिक स्कूल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हनुमान मंदिर स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अमित पब्लिक स्कूल की टीम ने 110 रन का स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हनुमान मंदिर स्कूल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 111 रन बनाकर एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की।

टीम की ओर से कार्तिक तिवारी ने 28 गेंदों में 22 रन, पार्थ पांडेय ने 12 गेंदों में 20 रन और हरी ने 17 गेंदों में 21 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। गेंदबाजी में पार्थ पांडेय ने 4 ओवर में 3 विकेट और अहम तिवारी ने 4 ओवर में 1 विकेट हासिल किया।

वहीं अमित पब्लिक स्कूल की ओर से आलम बेग ने 4 ओवर में 2 विकेट और राज सिंह ने 3 ओवर में 2 विकेट लिए। मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए हनुमान मंदिर स्कूल के खिलाड़ियों की सराहना की गई।

 

 

 

16 अक्टूबर को होंगे दो मुकाबले

प्रतियोगिता के चौथे दिन 16 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट क्रिकेट मैदान पर दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच सुबह 9 बजे एस.एस. कॉन्वेंट स्कूल और एवरग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के बीच होगा। वहीं दोपहर 1 बजे सीएम राइज मऊगंज और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुढ़ के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

आयोजकों ने खेल प्रेमियों से मैदान पर पहुंचकर उभरते हुए स्कूली खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

 

 

 

पत्रकारों की रही मौजूदगी

प्रतियोगिता के दौरान मऊगंज प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार राजेश द्विवेदी, अशोक संदरिया, टी.एन. मिश्रा, राकेश गौतम, मिथिलेश त्रिपाठी, विपिन पांडेय, विनोद सिंह, नसीम खान, उमेश मिश्रा, प्रद्युम्न शुक्ला, संजीत द्विवेदी, बेदमणि शुक्ला, गुलाम भाई, अतुल मिश्रा और अभय मिश्रा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

Leave a Comment