---Advertisement---

Mauganj MP:राजेश कुमार ओंगरे बने मऊगंज के नए कलेक्टर, पहुंचकर सभाल पदभार!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 16 Oct 2026, 03:55 PM

Mauganj MP:राजेश कुमार ओंगरे बने मऊगंज के नए कलेक्टर, पहुंचकर सभाल पदभार!

 

 

संजय कुमार जैन के स्थानांतरण के बाद मिली नई जिम्मेदारी, अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

मऊगंज। मऊगंज जिले के नवागत कलेक्टर राजेश कुमार ओंगरे ने शुक्रवार को मऊगंज पहुंचकर कलेक्टर के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। संजय कुमार जैन के स्थानांतरण के बाद राज्य शासन ने राजेश कुमार ओंगरे को मऊगंज जिले की कमान सौंपी है।

नवागत कलेक्टर के मऊगंज पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय ,एएसपी सशिकात शरयाम सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

 

 

 

पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर राजेश कुमार ओंगरे ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी ली। उनके सामने जिले में कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की प्रगति, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन की समस्याओं के निराकरण सहित कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां रहेंगी।

नवागत कलेक्टर के पदभार संभालने के साथ ही जिले में प्रशासनिक स्तर पर नई कार्यशैली और प्राथमिकताओं को लेकर भी उम्मीदें बढ़ी हैं। आने वाले दिनों में उनके द्वारा जिले की प्राथमिकताओं और प्रशासनिक कार्ययोजना को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

Leave a Comment