---Advertisement---

Mauganj MP:PIT NDPS Act के तहत पहली बड़ी कार्रवाई, 22 आपराधिक मामलों वाले आरोपी को एक साल के लिए निरुद्ध किया!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 16 Oct 2026, 05:16 AM

Mauganj MP:PIT NDPS Act के तहत पहली बड़ी कार्रवाई, 22 आपराधिक मामलों वाले आरोपी को एक साल के लिए निरुद्ध किया!

 

 

 

ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत कार्रवाई; आरोपी दिनेश उर्फ ददोल साकेत को केंद्रीय जेल भोपाल भेजा गया

मऊगंज। जिले में अवैध मादक पदार्थों के संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मऊगंज पुलिस ने PIT NDPS Act के तहत पहली निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिनेश उर्फ ददोल उर्फ ददोली साकेत (45), निवासी ग्राम बहेरी नानकार, थाना मऊगंज को एक वर्ष की अवधि के लिए निरुद्ध किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों को देखते हुए थाना प्रभारी मऊगंज निरीक्षक अजय खोब्रागड़े द्वारा PIT NDPS Act के तहत निरोधात्मक कार्रवाई के लिए विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मऊगंज संजय कुमार जैन के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्रकरण का परीक्षण करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रस्ताव आयुक्त रीवा संभाग, रीवा को भेजा गया। पुलिस के अनुसार, आयुक्त रीवा संभाग द्वारा प्रकरण में आरोपी को एक वर्ष की अवधि के लिए निरुद्ध करने तथा केंद्रीय जेल भोपाल में रखे जाने संबंधी आदेश जारी किया गया।

 

 

 

पुलिस टीम ने आरोपी को अभिरक्षा में लिया

आदेश के पालन में पुलिस अधीक्षक मऊगंज सुरेंद्र कुमार जैन के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय खोब्रागड़े के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी दिनेश उर्फ ददोल उर्फ ददोली साकेत को अभिरक्षा में लिया और उसे केंद्रीय जेल भोपाल भेजने के लिए रवाना किया।

 

 

 

22 आपराधिक मामले दर्ज होने का दावा

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मऊगंज जिले के विभिन्न थानों में कुल 22 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें मादक पदार्थों से जुड़े मामलों के साथ अवैध शराब, मारपीट, धमकी, संपत्ति संबंधी अपराध और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े प्रकरण शामिल हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 8, 21 और 22, ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 तथा आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा IPC, BNS, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम और BNSS से संबंधित धाराओं में भी प्रकरण दर्ज होना बताया गया है।

 

 

 

नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी

मऊगंज पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अवैध मादक पदार्थों के संग्रहण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य नशे से जुड़े अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ ऐसे अपराधों की पुनरावृत्ति रोकना और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

PIT NDPS Act के तहत हुई यह कार्रवाई मऊगंज जिले में नशीले पदार्थों से जुड़े कथित संगठित एवं बार-बार होने वाले अपराधों पर प्रशासन और पुलिस की सख्ती के संकेत के तौर पर देखी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 17, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

Leave a Comment