---Advertisement---

Rewa MP:भारतीय किसान संघ जिला रीवा का प्रतिनिधि मंडल मिला प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन से!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 31 Oct 2026, 03:13 AM

Rewa MP:भारतीय किसान संघ जिला रीवा का प्रतिनिधि मंडल मिला प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन से!

 

 

रीवा।भारतीय किसान संघ का बारह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बाणसागर सभागार कलेक्ट्रेट रीवा में बैठक कर किसानों की विभिन्न समस्यायों को लेकर अपनी बात रखी और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने की मांग रखी जिसमें प्रमुख रूप राजस्व संबंधी समस्या में न्यायिक कार्य में लेट लतीफी सहित पटवारियों की मनमानी और भ्रष्टाचार को लेकर अपनी नाराजगी जताई और कहा कि पटवारी प्रतिवेदन के अभाव में कई महीनों से लटकी फाइलो में शीघ्र रिपोर्ट लगवाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए और खसरा सुधार परिमार्जन किसान सम्मान निधि से बचिंत किसानों को अभियान चला कर थोड़ा जाय एवं फौती नामांतरण खसरा नकसा सुधार जैसे विषयों को भी अभियान के माध्यम से सुधार कराए जाने की मांग रखी इसके अलावा कृषि विभाग में व्यापक गड़बड़ी को लेकर संगठन ने प्रभारी कलेक्टर को अवगत कराते हुए बताया कि किसानों की मिट्टी परीक्षण के लिए हर ब्लाक स्तर पर बनाए गए प्रयोगशालाओं में आज तक वास्तविक किसानों का मिट्टी परीक्षण नहीं किया गया और हर सीजन में करोड़ों रुपए का फर्जी बिल लगा कर भुगतान प्राप्त कर रहे ठेकेदार लोग जबकि हर सुविधा से युक्त शासन ने भवन बना कर रखें है जहां जाने पर ताले बंद रहते हैं जिसकी जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की मांग रखी, इसके बाद सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ अपनी बात रखते हुए इस वर्ष रजिस्ट्रेशन में आई गड़बड़ी जिसमें सिंचित क्षेत्र को असिंचित क्षेत्रों में बदल दिए जाने छूटे हुए खसरा नंबर को जोड़ने में विकल्प बंद होने सर्वर लगातार खराब होने जैसा विषयों पर चर्चा हुई साथ ही आगामी खरीफ सीजन में खरीदी केंद्रो का मनमानी निर्धारण पर चर्चा हुई साथ ही मांग रखी की किसानों की सुविधा को ध्यान रखते हुए केंद्र बनाए जाएं इसके बाद विपणन संघ के उपस्थिति अधिकारी से मनगवां में नकद खाद बीज की उपलब्धता के लिए डबल लाक गोदाम में देरी के लिए आ रही अड़चनों को शीघ्र दूर करने की मांग रखी गई आगे की चर्चा करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा स्वामेव भार वृद्धि से गरीब उपभोक्ताओं को आ रहा बिजली बिल से निजात दिलाए जाने के विषय में लंबी चर्चा हुई और विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और शीघ्र अभियान चला कर सुधार कराए जाने की मांग रखी इसके अलावा शासन द्वारा चलाई गईं आर डी यस यस योजना में ठेकेदारों की मनमानी पर अंकुश लगाने एवं निर्धारित स्थल पर टांसफार्मर लगाएं जाने एवं जीर्ण-शीर्ण तारों को बदलने जैसे विषयों पर चर्चा हुई इसके अलावा वन विभाग को सक्षम अधिकारियों की अनुपस्थिति में एक बार वन विभाग के साथ बरिष्ट अधिकारियों के बैठक करने की मांग रखी गई जिसमें प्रभारी कलेक्टर ने विभाग को निर्देश जारी किया संगठन द्वारा वर्तमान में किसानों को पराली जलानें पर अपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने का पुरजोर विरोध किया और प्रशासन को सुझाव दिया कि जल्द ही किसानों द्वारा धान की कटाई गहाई करेंगे इसके लिए गौ शाला वाले एवं वैकल्पिक गौशाला वाले उनके पराली जलानें से पूर्व उठाव कर ले जिससे गौ वंशों को खाने की व्यवस्था भी हो जायेगी और किसान पराली जलानें से बच जायेगा।

 

 

 

उक्त तीन घंटे चली मैराथन बैठक में सभी विषयों पर चर्चा में सौहार्दपूर्ण तरीके रखने के लिए संगठन का आभार प्रभारी कलेक्टर ने माना एवं इसी तरह से जमीनी स्तर की समस्यायों को लेकर बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया,
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से संगठन की ओर से सामिल रहे जिसमें जिला अध्यक्ष भूपेंद्र मणि अग्निहोत्री संभागीय जैविक प्रमुख शिवानंद शर्मा जिला उपाध्यक्ष अवध बिहारी शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी हर्ष नारायण गौतम जिला युवा वाहिनी संयोजक अकंलेश पटेल तहसील रीवा अध्यक्ष कृष्ण विवेक गौतम तहसील रायपुर कर्चुलियान अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह तहसील सिरमौर अध्यक्ष राजेश सिंह तहसील सेमरिया अध्यक्ष केशव सिंह पटेल तहसील त्यौंथर से नीरज मिश्रा गुढ तहसील से धुर्वेन्द सिंह एवं राजेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी रहे सामिल।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

Leave a Comment