---Advertisement---

Bhopal MP:माउंट कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना वार्षिकोत्सव!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 31 Oct 2026, 03:57 PM

Bhopal MP:माउंट कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना वार्षिकोत्सव!

 

रामकुमार तिवारी

विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, अतिथियों ने की प्रतिभाओं की सराहना

भोपाल। राजधानी के कोलार रोड स्थित माउंट कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के वातावरण में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव की रंगीन छटा और विद्यार्थियों की प्रतिभाओं से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

 

समारोह के मुख्य अतिथि टी. माटे, सीबीएसई रीजनल ऑफिस भोपाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरीश सारस्वत, ट्रैफिक एजुकेशन भोपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुधा मेम सहित विद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए।

 

 

 

वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं तक सभी ने अपनी कला, प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा और प्रत्येक प्रस्तुति पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण करना भी है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

 

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। वार्षिकोत्सव ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों को एक सुंदर मंच प्रदान किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

October 31, 2026

Leave a Comment