---Advertisement---

Mauganj MP:‘जन सुरक्षा-युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन, SP मनोहर सिंह मंडलोई ने युवाओं को बताए साइबर सुरक्षा के गुर!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 01 Nov 2026, 03:17 AM

Mauganj MP:‘जन सुरक्षा-युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन, SP मनोहर सिंह मंडलोई ने युवाओं को बताए साइबर सुरक्षा के गुर!

 

 

 

 

विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर महिला सुरक्षा, नशामुक्ति, यातायात नियम और संवैधानिक अधिकारों पर दी जानकारी, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिला करियर गाइडेंस

मऊगंज। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का शनिवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद केदारनाथ शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भव्य समापन हुआ। दोपहर करीब 3 बजे आयोजित कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें कानून, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।

कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को कानून एवं नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें समाज में सकारात्मक और सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित करना रहा।

 

 

 

 

SP ने युवाओं को दी साइबर ठगी से बचने की नसीहत

समापन समारोह में एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए युवाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।

एसपी ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंकिंग डिटेल, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से साइबर ठगी के मामलों में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल शिकायत करने की अपील की।

उन्होंने महिला सुरक्षा, संविधान में दिए गए अधिकारों एवं नागरिकों के कर्तव्यों पर भी विद्यार्थियों से चर्चा की और उनके सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई।

 

 

 

 

साइबर फ्रॉड से लेकर नशामुक्ति तक की दी जानकारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों के साथ-साथ यातायात नियमों, ‘राहगीर योजना’ और नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।

वहीं, एसडीओपी मऊगंज सचिन पाठक ने छात्राओं एवं विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों और सावधानियों से अवगत कराया। डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्रा ने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर विकल्प और लक्ष्य निर्धारित करने को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

 

 

 

 

विद्यार्थियों ने जाना थाने का कामकाज

अभियान के तहत विद्यार्थियों को मऊगंज कोतवाली थाने का भ्रमण भी कराया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय खोब्रागढ़े ने विद्यार्थियों को पुलिस थाने की कार्यप्रणाली के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को FIR दर्ज करने की प्रक्रिया, डायल-112 और ई-FIR जैसी डिजिटल पुलिस सेवाओं के संबंध में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और अधिकारियों से विभिन्न सवाल पूछे।

 

 

 

 

उत्कृष्ट सहभागिता पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रमाण पत्र

समापन समारोह के अंत में अभियान में उत्कृष्ट सहभागिता निभाने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने युवाओं को समाज में जागरूकता फैलाने और कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया। मऊगंज पुलिस की ओर से संदेश दिया गया कि जागरूक और जिम्मेदार युवा ही सुरक्षित समाज तथा सशक्त राष्ट्र की मजबूत नींव बन सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment