---Advertisement---

Mauganj MP:राष्ट्रीय एकता दिवस पर मऊगंज में गूंजा एकता का संदेश, कलेक्टर-एसपी ने दिखाई ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी!

Google News
Follow Us
---Advertisement---
🕒 Updated: 01 Nov 2026, 03:53 AM

Mauganj MP:राष्ट्रीय एकता दिवस पर मऊगंज में गूंजा एकता का संदेश, कलेक्टर-एसपी ने दिखाई ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी!

 

 

 

मऊगंज। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस जिलेभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय मऊगंज में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। दौड़ के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सुरक्षा और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।

 

 

 

 

कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई दौड़

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। इस दौरान कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस जवानों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इसके बाद कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई एवं नगर परिषद अध्यक्ष मऊगंज बृजवासी पटेल के साथ हरी झंडी दिखाकर ‘रन फॉर यूनिटी’ को रवाना किया।

 

 

 

 

अधिकारियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लिया हिस्सा

रन फॉर यूनिटी कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।

आयोजन में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस बल, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

 

 

 

 

स्कूल-कॉलेजों में भी हुए विभिन्न आयोजन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी एकता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और ‘राष्ट्रीय एकता में युवाओं की भूमिका’ जैसे विषयों पर निबंध, भाषण, पोस्टर, स्लोगन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व और देश की विभिन्न रियासतों के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला गया।

 

 

 

 

युवाओं को दिया एकता और अखंडता का संदेश

आयोजन का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों से राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने तथा देश की सुरक्षा और अखंडता के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया।

 

 

 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीके पांडेय, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और आम नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment