Rewa MP: किसानों के अपमान के विरोध में सांसद आवास पर किसान कांग्रेस का ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन,,
प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में विवेकानंद पार्क से सांसद आवास तक निकला विशाल पैदल मार्च, प्रशासन ने किया पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल,,
देखिए वीडियो 👇
रीवा के भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा अन्नदाता किसानों के प्रति की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में आज सांसद आवास के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। सांसद द्वारा किसानों को शराबी, नशेड़ी और गांजा पीने वाला बताए जाने संबंधी टिप्पणी से आक्रोशित किसानों एवं कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर किसानों के सम्मान और स्वाभिमान की आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम की शुरुआत विवेकानंद पार्क से हुई, जहां प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों से मुलाकात कर उन्हें संबोधित किया उन्होंने सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि किसान इस देश का अन्नदाता है। जिस किसान के पसीने और मेहनत से देश की जनता का पेट भरता है, उसी किसान को शराबी, नशेड़ी और गांजेड़ी कहना करोड़ों किसानों के स्वाभिमान पर सीधा प्रहार है। जनप्रतिनिधियों को किसानों का सम्मान करना चाहिए, न कि उनका अपमान।
इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विवेकानंद पार्क से सांसद आवास तक विशाल पैदल मार्च निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान नारेबाजी करते हुए सांसद आवास पहुंचे और वहां धरने पर बैठकर किसानों के सम्मान की आवाज बुलंद की। किसान कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और उसके सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। देशभर के 140 करोड़ जनता का पेट भरने वाले किसानों के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर छोड़ी पानी की बौछार और आंसू गैस।
प्रदर्शन के दौरान रीवा जिला प्रशासन द्वारा आंदोलनकारियों पर पानी की बौछार की गई तथा आंसू गैस के गोले छोड़े गए। किसान कांग्रेस ने प्रशासन की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पहुंचे किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आंसू गैस के इस्तेमाल के दौरान आंदोलनकारियों को सांस लेने में कठिनाई सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
किसान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों के सम्मान और अधिकारों की आवाज उठाने वालों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। किसानों की समस्याओं का समाधान संवाद से होना चाहिए, न कि दमनात्मक कार्रवाई से।प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि किसानों के सम्मान और स्वाभिमान की यह लड़ाई किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि पूरे किसान समाज की लड़ाई है। जब तक किसानों के अपमान के लिए जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक किसान कांग्रेस का संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा।
सर्किट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष ने की पत्रकार वार्ता।
धरना-प्रदर्शन के उपरांत सर्किट हाउस रीवा में प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें उन्होंने सांसद की टिप्पणी, किसान सम्मान आंदोलन की आवश्यकता तथा प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने किसानों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
पत्रकार वार्ता में किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरिजेश कुमार पांडेय, पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना, गजेंद्र सिंह गुड्डू (परसवाड़ा, सतना), प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल (झब्बू), ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मझियार अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, गिरीश सिंह उपस्थित रहे तो वहीं सांसद निवास घेराव के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, मऊगंज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिलाल आदिवासी, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरिजेश पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल (झब्बू), ग्रामीण संगठन महासचिव रवि तिवारी, सतना जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पांडेय, किसान कांग्रेस मैहर जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मऊगंज किसान कांग्रेस अध्यक्ष उमाकांत पटेल, शहर संगठन महासचिव सज्जन पटेल, शिव प्रसाद प्रधान, श्रीमती शीला त्यागी, श्रीमती विद्यावती पटेल, पार्षद रवि तिवारी, राजू पांडेय (ऊर्जावान), रामप्रकाश तिवारी (डैडू), अनूप चंदेल, अनिल मिश्रा, महेंद्र उपाध्याय, सिरमौर ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु शुक्ला, अरुण द्विवेदी, वीरेंद्र, श्रीमती प्रतिभा पटेल, श्रीमती लक्ष्मी सिंह परिहार, पंकज उपाध्याय, धीरेंद्र राहुल मिश्रा सहित किसान कांग्रेस के पदाधिकारीगण, विधानसभा प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारीगण, पूर्व विधायकगण, NSUI, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, ब्लॉक एवं मंडलम अध्यक्षगण तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।





