रीवा

Mauganj news:शासकीय उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास नईगढ़ी में बड़ा हादसा सिलेंडर ब्लास्ट आठ बच्चों सहित रसोईयां सहित घायल एक बच्चे का पैर कटा।

Mauganj news:शासकीय उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास नईगढ़ी में बड़ा हादसा सिलेंडर ब्लास्ट आठ बच्चों सहित रसोईयां सहित घायल एक बच्चे का पैर कटा।

 

 

 

 

 

 

 

मऊगंज जिले की नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शासकीय उत्कृष्ट सीनियर बालक छात्रावास में शनिवार रात 11 बजे करीब सिलेंडर के ब्लास्ट हो जाने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें आठ छात्र, एवं एक रसोईयां सहित 9 लोग घायलहो गए। जिसमें एक छात्रा का पैर कट गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नईगढ़ी के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को संजय गांधी रीवा के लिए रेफर कर दिया।

 

 

 

 

 

 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सभी छात्र सो रहे थे। अचानक रसोईया राम रहीश कोल ने जानकारी दिया की कही आग लगी दिख रही है। छात्र और रसोईयां पीछे बने किचन की तरफ देखने दौड़े। तभी तेजी से ब्लास्ट हुआ और सभी गंभीर रूप से घायलहो गए।

 

 

 

 

 

 

यह हुए घायल

घायलों में संदीप कुमार साकेत पिता संतोष कुमार साकेत उम्र 15 वर्ष निवासी पूर्वा, शिवम साकेत पिता राम संजीवन साकेत उम्र 16 वर्ष, संदीप कुमार साकेत पिता छोटे लाल साकेत 17 वर्ष, शिवेंद्र साकेत पिता महेश साकेत उम्र 15 वर्ष, प्रिंस साकेत पिता छोटे लाल साकेत 17 वर्ष, रंजीत साकेत पिता राजेश कुमार दीक्षांत 18 वर्ष, मोहित साकेत पिता हरिलाल साकेत उम्र 16 वर्ष, राजराखन साकेत पिता मेवालाल साकेत 16 बर्ष एवं हॉस्टल के रसोईयां राम रहीश कोल पिता बृजलाल कोल उम्र 33 वर्ष निवासी क्योटी, घायल हो गए हैं। शिवेंद्र साकेत पिता महेश साकेत उम्र 15 वर्ष निवासी पूर्वा का एक पैर घटनास्थल पर ही कट कर अलग हो गया है। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को चिकित्सकों ने संजय गांधी रीवा के लिए रेफर कर दिया है।

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर एसपी पहुंचे हास्टल लिया जायजा

घटना की जानकारी लगते हुए रात्रि में ही मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर तहसीलदार नईगढ़ी मणिराज बागरी सहित प्रशासनिक अधिकारी तत्काल नईगढ़ी घटनास्थल पहुंचकर घायलों की जानकारी जुटाई,एवं घटनास्थल का जायजा लिया। घायल छात्रों में उनके परिजनों से मिलने के लिए रीवा के लिए रवाना हो गए।

 

 

 

 

 

 

यह आग कैसे लगी हादसे की वजह क्या थी। यह जांच का विषय है। फिलहाल सभी घायलों को संजय गांधी रीवा में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button