Rewa news:संजय गांधी के गायनी विभाग में हुआ था सीजर, मचा हड़कप!

Rewa news:संजय गांधी के गायनी विभाग में हुआ था सीजर, मचा हड़कप!
रीवा. गांधी स्मृति चिकित्सालय के गायनी विभाग में प्रसव के बाद महिलाओं ने अपनी याददाश्त खो दी है। वे अपने परिवार के सदस्यों को नहीं पहचान रही हैं। इस वाक्ये से चिकित्सक भी हैरान हैं। अस्पताल में हड़कंप मचा है। महिलाओं का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। उनमें से तीन की हालत सामान्य बताई जा रही।
गांधी स्मृति चिकत्सालय के गायनी विभाग में गुरुवार को पांच महिलाओं का सीजेरियन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उनको नार्मल वार्ड में शिट कर दिया गया, लेकिन प्रसूताओं को होश ही नहीं आया। काफी देर तक जब महिलाएं बेसुध रहीं तो परिजनों की भी चिंता बढऩे लगी। कुछ समय बाद महिलाओं को होश आया, लेकिन वे अपने परिजनों को नहीं पहचान रही थीं। यह देखकर परिजन भी घबरा गए। आनन फानन में अस्पताल में स्टाफ को इसकी जानकारी दी। खबर लगते ही पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा सहित अन्य चिकित्सकों ने वार्ड में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और उक्त महिलाओं को समुचित उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। दो की हालत काफी ज्यादा खराब बताई जा रही है।
दवाइयों का रिएक्शन होने की आशंका
प्रसव के बाद महिलाओं की यह स्थिति किन कारणों से बनी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में महिलाओं को दी गई किसी दवाई का रिएक्शन होने की संभावना चिकित्सकों द्वारा व्यक्त की जा रही है। हालांकि गड़बड़ी कहां पर हुई, इसमें किसकी लापरवाही थी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल चिकित्सक भी महिलाओं को जल्द स्वस्थ करने का प्रयास कर रहे हैं।
परिजनों को नहीं पहचान रहीं, चिकित्सक भी हैरान
जीएमएच में प्रसव के बाद 5 महिलाओं की गई याददाश्त!
पत्नी महक खान को डिलेवरी के लिए दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया था। कल ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। ऑपरेशन के बाद शुक्रवार 11 0 उनको दिक्कत हो रही है। होश में नहीं आ रही है और किसी को पहचान भी नहीं रही है।
आशिक अली, अटेंडर
घर की महिला ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी और आज होश में नहीं आ रही है। उनकी याददाश्त पूरी तरह से चली गई है। घर वालों को देखतीं हैं लेकिन पहचान नहीं रही हैं। आईसीयू वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।
अंबुज गुप्ता, अटेंडर
महिलाओं का सीजर से प्रसव हुआ था। उसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। यह स्थिति किन कारणों से उत्पन्न हुई, इसका खुलासा नहीं हुआ है। महिलाओं को दी गई किसी दवा का साइड इफेक्ट हो सकता है। जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा।
डॉ. राहुल मिश्रा, अस्पताल अधीक्षक