रीवा

Sidhi news:जांच करने पहुंची ईओडब्ल्यू की टीम,हजारों क्विंटल कम मिली धान!

Sidhi news:जांच करने पहुंची ईओडब्ल्यू की टीम,हजारों क्विंटल कम मिली धान!

 

 

 

 

 

 

 

 

सीधी . जिले में धान उपार्जन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। फर्जी रजिस्ट्रेशन के जरिए सरकार को लाखों रुपए की चपत लगाई गई है। इस खुलासे के बाद आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जिले में छापेमारी शुरू कर दी है। अब तक की जांच में हजारों क्विंटल धान की हेराफेरी पकड़ी गई है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

धान में खरीदी को लेकर पूर्व में भी गड़बड़ियां की जाती रही हैं जिसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस घोटाले पर सख्त रुख अपनाते हुए ईओडब्ल्यू को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई है। बताया गया कि ईओडब्ल्यू की दबिश में खरीदी केंद्र टीकट कला में लगभग 2800 क्विंटल कम धान पाई गई, सर्रा में 1670 क्विंटल कम धान एवं बघवार में 637 क्विंटल कम धान पाई गई। वहीं कमर्जी व सिहावल में छापामार कार्रवाई जारी है। ईओडब्ल्यू रीवा की टीम में डीएसपी किरण कीरो, निरीक्षक प्रियंका पाठक एवं उप निरीक्षक अभिषेक पांडेय सहित 15 सदस्यीय टीम कार्रवाई कर रही है। पूरे जिले में कार्रवाई के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि कितनी कम धान पाई गई है। मामले में खरीदी केन्द्रों के प्रभारियों के साथ-साथ जिले में बैठे अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

इस तरह हुआ फर्जीवाड़ा

किसानों के फर्जी रजिस्ट्रेशन कर बिना धान खरीदे ही पोर्टल पर खरीद दर्ज की गई है। वेयरहाउस और ट्रांसपोर्ट में गलत रिकॉर्ड तैयार कर भुगतान ले लिया जाता है। समितियों में रखे धान की जगह भूसी या घटिया अनाज रखा जाता था और इसी धान को वेयर हाउसों में भंडारित कर दिया जाता था जिसका भुगतान वेयर हाउस मालिकों द्वारा शासन से लिया जाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button