Bhopal MP:किसानों से 3 हजार रुपए/क्विंटल में गेहूं खरीदे सरकारः उमंग सिंघार
भोपाल . नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मंगलवार को सीएम को पत्र लिखकर गेहूं खरीदी 3000 रुपये प्रति क्विंटल करने एवं ऋण वसूली की तिथि 30 अप्रेल करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि राज्य में गेहूं खरीदी की प्रक्रिया 1 अप्रेल से एफसीआइ एवं सहकारी समितियों के माध्यम से प्रारंभ हो रही है, जबकि किसानों के लिए ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित है। इस कारण किसानों को अपनी उपज बेचने से पहले ही ऋण चुकाने का दबाव झेलना पड़ता है। जबकि पहले ऋण वसूली की अंतिम तिथि 30 अप्रेल तक रहती थी, जिससे किसानों को फसल बेचकर भुगतान करने का पर्याप्त समय मिल जाता था।





